ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. 19 अगस्त से पहला मुकाबला खेला जा रहा है. तीसरे दिन पाकिस्तान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसकी पाकिस्तान ने कल्पना नहीं की होगी. इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी बेबस दिखे. दूसरी पारी में पाकिस्तान को 0 पर ही बड़ा झटका लगा. इसी के साथ पाकिस्तान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
पाकिस्तान के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक 24 बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम का एक ही टेस्ट मैच की दोनों ही पारियों में खाता नहीं खुला और पहला विकेट भी गिर गया हो. हालांकि पाकिस्तान के साथ ऐसा सातवीं बार हुआ. इसके अलावा इंग्लैंड की सरजमीं पर ये पांचवीं बार ऐसा हुआ है. इससे पहले साल 2018 में भारतीय टीम के साथ भी ऐसा हुआ था. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के साथ ऐसा नहीं हुआ, जब एक टेस्ट की दोनों ही पारियों में 0 के स्कोर पर ही विकेट गंवा दिए हों.
ये भी पढ़ें: खतरे में पड़े सचिन तेंदुलकर के ये 3 रिकॉर्ड!
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में अजान अवैस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, जबकि दूसरी पारी में इमाम उल हक डक पर आउट हुए और टीम का खाता भी नहीं खुला.
पाकिस्तानी बल्लेबाज इंग्लैंड में बेबस
पहली पारी में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी यूनिट के आगे ध्वस्त हो गई. 48.1 ओवर में ही पाकिस्तान 171 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्लाह शफीक ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 104 गेंदों में 61 रनों का योगदान दिया था. इसके अलावा शान मसूद 5 रन बनाकर आउट हुए, सऊद शकील ने 25 गेंदों में 5 रन बनाए, जबकि सलमान अली आगा ने 29 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया. शफीक को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर पाया था. पहली पारी में ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट अपने नाम किए थे.
पाकिस्तान पर मंडराया एक पारी से हार का खतरा
इंग्लैंड ने 171 रनों के जवाब में 89.5 ओवर में 409 रन बना दिए हैं. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाए. उन्होंने 93 गेंदों में 91 रन बनाए. इसके अलावा जो रूट के भी बल्ले से 112 गेंदों में 66 रनों की पारी निकली.
दूसरी पारी में भी पाकिस्तान का हाल बेहाल है. पाकिस्तान 13.4 ओवर में ही 51 रनों पर 3 विकेट गंवा चुकी है. इमाम उल हक 0, अजान अवैस 9 और अब्दुल्लाह शफीक 15 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान पर एक पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है.
ये भी पढ़ें: जो रूट ने रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन बनाने वाले बने इकलौते कप्तान
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
20 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
40 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines