Australia vs Pakistan 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में एक बार फिर से पाक टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 79 रनों से अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अब सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए।
दूसरी पारी में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 237 रनों पर ही ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने मैच को जीत लिया। सीरीज पर भी अब कंगारू टीम का कब्जा हो चुका है। दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें:- 6 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी, टी20 वर्ल्ड कप 2022 से नहीं खेला इंटरनेशनल क्रिकेट
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 262 रन
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में मिचेल मार्श ने 96 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एलेक्स कैरी 53 और स्टीव स्मिथ ने 50 रन बनाए। वहीं कप्तान पैट कमिंस ने 16 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी और मीर हमजा ने 4-4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा आमेर जमाल ने 2 विकेट झटके।
पाक के सामने जीत के लिए था 316 रन का लक्ष्य
दूसरे मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 316 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में पाक टीम 237 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शान मसूद ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा आगाह सलमान 50, बाबर आजम 41 और मोहम्मद रिजवान ने 35 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 4 और जोश हेजलवुड ने एक विकेट झटका।
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
9 mins agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
27 mins agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
4 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
13 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
14 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
14 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines