Pakistan Semi Final Spot in Danger: वुमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एकतरफा तरीके से हरा दिया. पाकिस्तान की वुमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें अब पहले से कम हो गई हैं. हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने 55 रनों पर पाकिस्तान को ऑलआउट कर दिया और फिर 8.4 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की. इस हार के बाद पाकिस्तान पर वुमेंस एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.
पाकिस्तान को हुआ नेट रन रेट के मामले में नुकसान
भारत के खिलाफ 5 सितंबर के मैच से पहले पाकिस्तान का वुमेंस एशिया कप के ग्रुप A में नेट रन रेट +1.750 था. हालांकि, भारत के खिलाफ एकतरफा मैच में हार के बाद पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उनका नेट रन रेट अब -0.569 हो गया है. बता दें कि थाईलैंड -2.050 और हांगकांग -3.575 के साथ पॉइंट्स टेबल में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.
पाकिस्तान को क्या करने की जरूरत है?
पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो उन्हें 7 सितंबर को ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में हांगकांग को हराना होगा. 4 अंकों के साथ पाकिस्तान की टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है, तो भी पाकिस्तान टीम 3 अंकों के साथ आगे बढ़ जाएगी.
पाकिस्तान महिला टीम को अगर हांगकांग के खिलाफ हार मिलती है, तो चीजें थोड़ी जटिल हो जाएंगी. हांगकांग को अगर जीत मिली, तो ग्रुप A में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग 2-2 अंक के साथ बराबरी पर रहेंगे. ऐसी स्थिति में नेट रन रेट पर बात अटक जाएगी. टीम इंडिया पहले ही तीन मैचों में तीन जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है.
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W: टीम इंडिया की इन 3 गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान फेल, सिर्फ 55 रनों पर ही खत्म हुई पारी
पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग में से कोई एक ही आगे जा पाएगा. पाकिस्तान का नेट रन रेट मौजूदा समय में हांगकांग और थाईलैंड, दोनों से बेहतर है. ऐसे में अगर पाकिस्तान को हांगकांग से कम अंतर से हार भी मिलती है, तो वह बेहतर नेट रन रेट के जरिए सेमीफाइनल में जगह बना सकती है. अगर पाकिस्तान को बड़ी हार मिली, तो वह हांगकांग या थाईलैंड से रैंकिंग में नीचे जा सकती है.
साफ तौर पर पाकिस्तान को 7 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करनी होगी. हार की स्थिति में भी पाकिस्तान को मुकाबले को करीबी बनाए रखना होगा, ताकि नेट रन रेट के जरिए ही वह पॉइंट्स टेबल में अपना स्थान कायम रख पाए.
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W: ‘स्टैंडर्ड ऊंचा रखना…’, पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
43 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines