Misbah Ul Haq Statement on PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। पाकिस्तान टीम में किसी न किसी बात को लेकर लगातार विवाद देखने को मिल रहा है। जब से पाकिस्तान को आईसीसी विश्व कप 2023 में एकतरफा हार मिली है, उसके बाद से ही पाकिस्तान में उलटफेर शुरू हो चुकी है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने बड़ा बयान दे दिया है। मिस्बाह ने कहा कि पाकिस्तान बोर्ड के साथ विदेशी कोच तो दूर की बात है पाकिस्तान का ही रहने वाला कोच भी काम नहीं करना चाहता है।
‘दीर्घकालिक योजना बनाने की जरूरत
मिस्बाह ने पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पीसीबी में कोई भी फैसला लंबे समय को देखकर नहीं लिया जा रहा है। सभी ऐसे ही फैसले लिए जा रहे हैं, जो तत्काल हो। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य खतरे में दिख रहा है। हमें अपने बोर्ड में खिलाड़ी, प्रबंधन और चयनकर्ताओं को तैयार करने की जरूरत है। इसके लिए हमें दीर्घकालिक योजना बनाने की जरूरत है। बोर्ड में एक के बाद एक कई बदलाव देखे जा रहे हैं, यह टीम के लिए अच्छा नहीं है।
एनओसी विवाद पर बोले मिस्बाह
मिस्बाह ने कहा कि हमें अपनी टीम बेहतर बनाने के लिए बाकी टीमों को देखने और उनसे सीखने की जरूरत है। हम जब तक इस फेरबदल की प्रणाली को नहीं छोड़ेंगे, तब तक पाकिस्तान टीम में बदलाव नहीं आ सकता है। इसका सीधा असर टी20 विश्व कप 2024 पर पड़ने वाला है। पाकिस्तान की स्थिति भी वेस्टइंडीज जैसी हो गई है, लेकिन हमें बेहतर होने की जरूरत है। तभी हम सफल टीम को टक्कर दे पाएंगे। मिस्बाह ने पाकिस्तान में चल रही ओनओसी विवाद पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को विश्व कप के बाद या पहले 2 महीने का ब्रेक मिल रहा है, तो उन्हें विदेशी लीग खेलकर पैसे कमाने का मौका मिलना ही चाहिए। इसमें कुछ गलत नहीं है। भले ही विश्व कप के नजदीक होने के समय खिलाड़ियों को एनओसी नहीं मिलनी चाहिए।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी हसीन जहां को दिया करारा जवाब
22 mins agoफिर होगा IND vs PAK मुकाबला, U19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान
46 mins agoकुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
1 hr ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
1 hr agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
1 hr agoश्रीलंका को बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी
1 hr agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines