हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने लिया संन्यास, 7 साल के इंटरनेशनल करियर का अंत

बहुत जल्द वुमेंस एशिया कप का आयोजन दुबई में होने वाला है. टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच भी मुकाबला होगा. इससे पहले पाकिस्तान की एक फेमस क्रिकेटर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन
पाकिस्तान के गेंदबाज ने लिया संन्यास (Photo: ICC)

Pakistan Bowler Retirement: 28 अगस्त से वुमेंस एशिया कप की शुरुआत दुबई में होने वाली है. भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी वहां पर होगा. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. खैर इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से एक बड़ी खबर आ रही है. वुमेंस टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने अचानक रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उनके इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है.

कैसा रहा ऐमन अनवर का करियर?

ऐमन अनवर ने 2016 से 2023 तक पाकिस्तान वुमेंस क्रिकेट टीम में अपना जलवा बिखेरा. उन्होंने अपने करियर में टी20 मैच ज्यादा खेले हैं. अनवर ने 8 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया है. वनडे में उनके नाम चार और टी20 में 29 विकेट हैं. अनवर ने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2016 में की थी. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच खेला था.

फरवरी 2017 में अनवर ने अपने वनडे करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ की थी. उन्होंने पाकिस्तान के लिए ICC टूर्नामेंट्स में भी कम्पीट किया है. 2018, 2020 और 2023 में हुए वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में वो टीम का हिस्सा रही थीं. 2022 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐमन के रिटायरमेंट की कंफर्म जानकारी दी है. एक अच्छी बात ये है कि अनवर क्रिकेट से पूरी तरह से दूर नहीं जा रही हैं. वो मौजूदा समय में बतौर ब्रॉडकास्टर काम कर रही हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की एशिया कप के लिए अनोखी तैयारी, महिला क्रिकेट टीम ने पुरुषों के खिलाफ खेला टी20 मैच

भारत-पाक का जल्द होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं. दोनों टीमों के बीच एशिया कप में 5 सितंबर को मैच होने वाला है. दोनों टीमें ग्रुप-A का हिस्सा हैं. इनके साथ हांगकांग और थाईलैंड की टीम है. उम्मीद है कि भारत आसानी से अगले राउंड में प्रवेश कर जाएगा. पाकिस्तान आज तक कभी भी एशिया कप नहीं जीत पाई है.

विज्ञापन

फातिमा सना की टीम ने इस बार खास तैयारी की है. आपको बता दें कि वुमेंस क्रिकेट टीम ने हाल ही में लाहौर में एनसीए में प्री-टूर्नामेंट कैंप में अब्दुल कादिर क्रिकेट एकेडमी की मेंस टीम के खिलाफ मैच खेले हैं. ये मुकाबले वुमेंस टीम को मजबूत बनाने के लिए आयोजित किए गए थे. कप्तान फातिमा ने कहा है कि इन मैचों का रिजल्ट आने वाले एशिया कप में सभी को दिखेगा. अब देखना होगा कि टीम दुबई में कैसा प्रदर्शन करती है. वैसे पाकिस्तान को भारतीय टीम को हराने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना होगा.

ये भी पढ़ें: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का कब होगा मुकाबला? नोट कर लीजिए तारीख

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola