T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से अपने अपमान का बदला लेना चाहेंगे गैरी कर्स्टन, इस टीम में मिली गई नौकरी

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को साल 2011 में वर्ल्ड कप जिताने वाले हेड कोच को पाकिस्तान ने अपने साथ जोड़ा. जिसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान इस दिग्गज को उनकी इज्जत देगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका और उन्हें बड़ा धोखा मिला. पाकिस्तान क्रिकेट टीम से मिले धोखे के बाद अब गैरी कर्स्टन को नई नौकरी मिल गई है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है.

Pakistan Ex Head Coach Gary Kirsten

Pakistan Ex Head Coach Gary Kirsten

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी और वर्ल्ड कप विनर कोच गैरी कर्स्टन को वो सम्मान नहीं दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था. अब गैरी उससे आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं. गैरी को नई नौकरी मिल गई है. जहां पर वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस टीम के लिए बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले हैं. गैरी इस बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती पेश करना चाहेंगे. इस टूर्नामेंट में वो गौतम गंभीर की टीम को टक्कर देना चाहेंगे. 

विज्ञापन

गैरी कर्स्टन को मिली नई नौकरी 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले गैरी कर्स्टन को नामीबिया क्रिकेट टीम ने अपना सलाहकार बनाया है. भारत और श्रीलंका में होने वाले इस टूर्नामेंट में नामीबिया की टीम ग्रुप ए का हिस्सा है. जिसमें उनके अलावा भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड और यूएसए की टीम मौजूद है. ऐसे में टॉप 2 में आने के लिए गैरी कर्स्टन की इस नई टीम को उनकी पुरानी 2 टीमों में से किसी एक को जरूर हराना होगा. फिलहाल जो कर्स्टन के साथ हुआ है, वो ऐसे में पाकिस्तान की टीम को हराकर खुद को साबित करना चाहेंगे. गैरी ने अपने कोचिंग करियर में कई बड़ी-बड़ी टीमों को अपनी सुविधाएं दी है. ऐसे में वो अनुभव अब नामीबिया की टीम को मिल सकता है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बदल गई IND vs SA टी-20 सीरीज की टाइमिंग! अब इतने बजे से खेले जाएंगे सभी मुकाबले

नई नौकरी मिलने के बाद बोले गैरी 

नामीबिया टीम के सलाहकार बनने के बाद गैरी कर्स्टन ने कहा, ‘क्रिकेट नामीबिया के साथ काम करना सच में मेरे लिए खुशी की बात है. मैं हाई-परफॉर्मेंस क्रिकेट का माहौल बनाने के उनके डेडिकेशन और पक्के इरादे से बहुत इंप्रेस हुआ हूं. उनका नया स्टेट ऑफ द आर्ट क्रिकेट स्टेडियम इस बात का सबूत है कि वे यह पक्का करने के लिए कितने कमिटेड हैं कि उनकी नेशनल टीम दुनिया के बेस्ट क्रिकेट देशों के साथ मुकाबला करें. उनकी सीनियर मेन्स नेशनल टीम अच्छा परफॉर्म कर रही है, और मैं अगले साल फरवरी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए उनकी तैयारी में वैल्यू ऐड करने का इंतजार कर रहा हूं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ