Vaibhav Sooryavanshi: पिछले 1 साल से वैभव सूर्यवंशी जिस सीरीज या टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं. वहां पर उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 में सफल होने के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में जगह मिल गई. सूर्यवंशी को अब जल्द ही डेब्यू करने का भी मौका मिल सकता है. ऐसे में हर तरफ सिर्फ उनकी ही बातें हो रही है. इस बीच पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी तनवीर अहमद को उनकी सफलता हजम नहीं हो रही है. जिसके कारण ही उन्होंने 15 वर्षीय इस स्टार को चैलेंज दिया है.
वैभव सूर्यवंशी को लेकर बोले तनवीर अहमद
आईपीएल 2026 के बाद से ही हर तरफ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का ही जलवा है. टीम इंडिया में उनके सिलेक्शन के बाद विदेशी खिलाड़ी भी उनको लेकर बात कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी तनवीर अहमद ने एक टीवी चैनल पर बात करते हुए वैभव के बारे में कहा, ‘इंग्लैंड के दौरे पर वैभव सूर्यवंशी रन बनाएंगे तो ही मैं मानूंगा कि उनके अंदर बहुत टैलेंट है. वैभव सूर्यवंशी अभी इंडिया की पिच पर रन बना रहे हैं. जब वो बाहर विदेश में जाएंगे तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.’
इसके अलावा उनकी उम्र पर भी सवाल उठाते हुए तनवीर अहमद ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी की कलाई का टेस्ट तो इंडिया में ही हुआ है ना. वो कहीं बाहर तो हुआ नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के बड़े चैनल फॉक्स ने भी ये शक जताया था कि सूर्यवंशी 15 साल के नहीं हैं. जो क्रिकेट खेला होता है ना उसे जरूर शक होगा कि सूर्यवंशी 15 साल के नहीं हैं. दम है तो विदेश में कराओ सूर्यवंशी का टेस्ट.’
ये भी पढ़ें: रेड बॉल में फ्लॉप हुए ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका ए के खिलाफ 41.51 की स्ट्राइक रेट से बनाए महज इतने रन
बार-बार वैभव पर बोल रहे हैं तनवीर अहमद
राजस्थान रॉयल्स के बड़े मैच विनर बनकर उभरे वैभव सूर्यवंशी पर बोलने वाले सभी खिलाड़ियों को चर्चा में रहने का मौका मिल रहा है. कुछ ऐसा ही पाकिस्तान के तनवीर अहमद कर रहे हैं. मैदान पर औसत खिलाड़ी रहे तनवीर अहमद संन्यास के बाद विवादित बयान देकर ही चर्चा में बने रहते हैं. मौजूदा समय में वो बार-बार वैभव सूर्यवंशी के बारे में बयान देकर चर्चा में आ रहे हैं. पाकिस्तान की टीम भारत के साथ कोई भी सीरीज नहीं खेल रही है. उसके बाद भी पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत के प्लेयर्स के बारे में ही बोलते नजर आते हैं. वहीं भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स के बारे में बात नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम, सामने आया ICC का ये खास नियम
संबंधित खबरें
इंडिया ए के लिए खेलने को तैयार हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा
6 mins agoविराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
10 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
54 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
55 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
2 hrs agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines