नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में भारतीय टीम ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और सेमीफाइनल में उसे इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद जहां टीम की तो आलोचना हो ही रही हैं साथ ही कप्तान रोहित शर्मा को टी20 की कप्तानी से हटाने की भी मांग तेज हो रही हैं। लोगों का मानना है कि टी20 में रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बना दिया जाना चाहिए। इसी को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने बड़ा बयान दिया हैं।
पता नहीं हार्दिक को कप्तान के रुप में कौन देख रहा हैं- बट
एक तरफ जहां कई एक्सपर्ट्स पांड्या को कप्तान बनाने के पक्ष में हैं वहीं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट इसके पक्ष में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने अपने यू ट्यूब चैनल में भारत के नए कप्तान के बारे में बोलते हुए कहा कि ‘पता नहीं हार्दिक पंड्या को कप्तान के रूप में कौन देख रहा है, मतलब टैलेंट है, आईपीएल में सही कर रहे हैं। वहां सक्सेसफुल भी हुए हैं। मगर वहां रोहित शर्मा भी पांच छह बार सक्सेसफुल हुए हैं।
एशिया में लोग बहुत जल्दी चेंजेस करने की बात करते हैं- बट
सलमान बट यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे एशिया की कप्तान बदलने की सोच पर बात की। उन्होंने कहा कि एशिया में लोग बहुत जल्दी चेंजेस की बात करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में एक ही कप्तान जीता है, बाकि के 11 कप्तानों के हाथ निराशा ही लगी है। तो क्या सभी 11 टीमों के कप्तान को बदल दिया जाए।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: क्या ऋषभ पंत से कराई जा सकती ओपनिंग? रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
हार्दिक कर रहे न्यूजीलैंड दौरे पर कप्तानी
बता दें कि फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे हैं। बता दें कि पांड्या ने इससे पहले आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी और टीम को जीत दिलाई थी। वहीं उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में भी दमदार पारी खेली थी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
29 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
59 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त