Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों काफी उठापटक चल रही है। ये उठापटक वनडे विश्व कप 2023 से देखने को मिल रही है। वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वनडे विश्व कप तक पाकिस्तान टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में थी लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम से कप्तानी छीन ली गई। इसके टेस्ट टीम का कप्तान शान मसूद और टी20 टीम का कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को बनाया था।
इन दोनों ही खिलाड़ियों की कप्तानी में पाकिस्तान टीम को अपनी पहली ही सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। शान मसूद की कप्तानी में पहले पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंची थी, जहां पाक टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पाक टीम न्यूजीलैंड में शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में टी20 सीरीज खेलने के लिए पहुंची थी, यहां भी पाक टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद शाहीन अफरीदी की कप्तानी पर काफी सवाल भी उठने लगे थे।
शाहिद अफरीदी ने की ये मांग
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अब पाक क्रिकेट बोर्ड से तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान नियुक्त करने की मांग की है। अफरीदी का मानना है कि किसी भी कप्तान सिर्फ एक सीरीज से नहीं आंकना चाहिए। एक कप्तान को कम से कम 3 साल तक का समय देना चाहिए। टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की सलामी जोड़ी को लेकर शाहिद ने कहा कि पहले बाबर आजम और रिजवान की जोड़ी ओपनिंग करती थी उनकी धीमी शुरुआत पर भी काफी सवाल उठते रहे हैं लेकिन मैं फखर जमान और सैम अयूब को ओपनिंग करते हुए देखना चाहता हूं।
टी20 विश्व कप 2024 को लेकर शाहिद अफरीदी ने कहा कि आने वाला टी20 विश्व कप काफी कठिन होने वाला है। सभी मजबूत टीम इस खिताब की दावेदार होगी। जिसके लिए खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाना चाहिए। शाहिद अफरीदी का मानना है कि टी20 फॉर्मेट में मौजूदा पाक टीम परफेक्ट है। अब इन खिलाड़ियों को ही ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट खिलाना चाहिए। ताकि टी20 विश्व कप 2024 तक पाकिस्तान टीम और ज्यादा मजबूत हो जाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की Playing 11 का ऐलान, डेब्यू के लिए तैयार खिलाड़ी
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले बढ़ी मुश्किलें, 12 साल बाद बना ऐसा अनचाहा संयोग
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
37 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines