इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और सीरीज भी 2-0 से गंवानी पड़ी. इस मैच में पाकिस्तान ने बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन किया और उसे हार का सामना करना पड़ा. दूसरे मैच के पहले दिन इमाम उल हक को फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी. इसलिए वह दोनों ही पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. अब उनकी चोट पर सवाल खड़े होने लगे हैं.
इमाम उल हक की चोट पर उठे सवाल
पीटीआई को बोर्ड के एक सूत्र ने बताया है कि इमाम तीसरे टेस्ट से पहले ही पाकिस्तान लौट जाएंगे. चोट की खबरें सामने आने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या इमाम की चोट सच में इतनी गंभीर थी कि वह बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आ सके. सूत्रों की मानें तो पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस मामले की विस्तृत जांच के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं और इस समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा जा सकता है. हालांकि PCB की ओर से इमाम की चोट की जांच में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
ब्रॉड ने उठाए थे सवाल
इमाम ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे मैच के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले सुबह बल्लेबाजी अभ्यास के लिए थ्रोडाउन लेने मैदान पर पहुंचे थे. इमाम के बाएं पैर की पिंडली पर टेप लगी हुई थी और वह अभ्यास के दौरान लंगड़ाते हुए भी दिखाई दे रहे थे. इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टूअर्ट ब्रॉड ने ये बताया कि इमाम ने ये दिखाने की कोशिश की है कि वह चोटिल हैं. ऐसे में अब पीसीबी की जांच में अगर इमाम की चोट किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो उन्हें कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: इंग्लैंड ने श्रीलंका को पीछे छोड़कर लगाई लंबी छलांग
194 रनों से मिली करारी हार
लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को एकतरफा हार मिली थी. पहली पारी में इंग्लैंड ने 290 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 110 रनों पर सिमट गई थी. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 208 रन बनाकर पाकिस्तान को 389 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन पाकिस्तान 194 रनों पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्होंने 122 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी. वहीं, इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिन्स ने इस मैच में धारदार गेंदबाजी की और पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में भी 4 विकेट झटके थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया था.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines