Pakistan Cricket Board Chief Zaka Ashraf Resigns: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। करीब 4 महीने पहले पीसीबी चेयरमैन का पद संभालने वाले जका अशरफ ने भी शुक्रवार शाम इस्तीफा दे दिया है। अचानक उनके इस्तीफे की खबर 19 जनवरी की शाम सोशल मीडिया पर फैल गई। इससे पहले गुरुवार को मिकी आर्थर समेत एनसीए के तीनों कोच ने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले भी वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच समेत डायरेक्टर मिकी आर्थर को उनके पदों से हटाया गया था। वहीं इंजमाम उल हक ने चीफ सेलेक्टर का पद छोड़ा था।
आपको बता दें कि एशिया कप के बाद से लगातार पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वर्ल्ड कप के बीच भी काफी बवाल मचा। इसके बाद इस्तीफों की झड़ी लग गई। कप्तान बाबर आजम ने अपना पद छोड़ा। वहीं मिकी ऑर्थर ने डायरेक्टर का पद छोड़ा। गुरुवार को ही तीन इस्तीफे एकसाथ आए थे। जका अशरफ ने एशिया कप से पहले ही नजम सेठी को रिप्लेस करके यह पद संभाला था।
पीएम के साथ थे अच्छे संबंध
जानकारी के मुताबिक जका अशरफ को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का करीबी माना जाता था। मगर वर्तमान में पाकिस्तान के पीएम अनवर उल हक ककर हैं। शाहबाज ने अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया था। अक्सर यही कहा जाता है कि पाकिस्तान में जैसे ही पीएम बदलते हैं वैसे ही वहां के क्रिकेट बोर्ड में भी बदलाव हो जाता है। इमरान खान के कार्यकाल में रमीज राजा चीफ थे। उसके बाद नजम सेठी आए, फिर जका अशरफ ने जिम्मेदारी संभाली।
पिछले एक साल में तीन पीसीबी चीफ बदल चुके हैं। जियो न्यूज के मुताबिक जका अशरफ ने इस्तीफा देने के बाद कहा,’मैंने हमेशा पाकिस्तान क्रिकेट के भले को सोचकर काम किया है। लेकिन अब इस तरह मेरे लिए काम करना संभव नहीं है। अब यह पीएम ककर पर निर्भर करेगा कि वह किसे मेरी जगह नॉमिनेट करते हैं। ‘
यह भी पढ़ें- IPL 2024 के बीच होगा भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का ऐलान, ICC की डेडलाइन से तारीख तय!
यह भी पढ़ें- वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, एकसाथ 4 वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ियों ने लिया संन्यास
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
48 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines