हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में बवाल जारी, दो दिन में फिर बदल गया PCB चेयरमैन का नाम!

Pakistan Cricket Board Chairman: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन पद का कार्यभार अब सुप्रीम कोर्ट के एक वकील को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Shah Khawar (Left), Mohsin Naqvi (Right) (Image Credit- X PCB)

Pakistan Cricket Board Chairman: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंदर पिछले एक साल से उथल-पुथल मची हुई है। रमीज राजा के पीसीबी चेयरमैन पद से इस्तीफा देने के बाद से इस पद पर कोई टिक नहीं पा रहा है। पहले नजम सेठी को पीसीबी की मैनेजमेंट कमेटी का कार्यभार सौंपा गया। उसके बाद जका अशरफ ने यह पद संभाला। फिर दो दिन पहले तक जका अशरफ के बाद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के केयरटेकर सीएम मोहसिन नकवी को कार्यभार सौंपने की बात की जा रही थी। नकवी ने खुद इस बात को कंफर्म भी किया था। लेकिन अब दो दिन बाद नाम बदल गया और पीसीबी ने खुद ऐलान करते हुए शाह खावर (Shah Khawar) को पीसीबी के चेयरमैन की पॉवर दे दी हैं।

सुप्रीम कोर्ट के वकील को बनाया चेयरमैन!

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के वकील शाह खावर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन का कार्यभार सौंपा गया है। आपको बता दें कि खावर पीसीबी के इलेक्शन कमिश्नर भी हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी संभालने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन के लिए होने वाले चुनावों को जल्द से जल्द करवाना अपनी प्राथमिकता बताई है। उन्होंने इस जिम्मेदारी के मिलने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक काकर का भी धन्यवाद अदा किया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल प्रेस रिलीज में इस फैसले की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि 23 जनवरी 2024 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Inter-Provincial Coordination (IPC) मिनिस्ट्री और पीसीबी के संविधान के अनुच्छेद 7 (2) के मुताबिक इलेक्शन कमिश्नर को पीसीबी का चेयरमैन बनाया गया है। जबकि दो दिन पहले तक यह साफ माना जा रहा था कि मोहसिन नकवी चेयरमैन बनेंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे थे। वहीं फिर इसकी आलोचना भी हो रही थी। कई जगह RIP Pakistan भी ट्रोल हो रहा था।

विज्ञापन

क्या बोले शाह खावर?

इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद खावर ने कहा,’मैं पीसीबी के संरक्षक और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मिस्टर अनवार-उल-हक काकर का मुझपर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद अदा करना चाहूंगा। मेरी सबसे पहली जिम्मेदारी होगी कि जल्द से जल्द पीसीबी चेयरमैन के लिए निष्पक्ष चुनावों का आयोजन करवाया जाए।’

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रोहित शर्मा ने विराट कोहली पर दिया बयान? बताया पुजारा या रहाणे को क्यों नहीं चुना!

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से क्यों बाहर हुए जेम्स एंडरसन? बेन स्टोक्स ने दिया बेतुका जवाब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola