हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड लेगा फैसला,' बाबर की सेना के प्रदर्शन पर पहली बार आया PCB का बयान

Pakistan Cricket Team, World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 के पहले पांच मैचों में से लगातार तीन मैच हार चुकी है।

विज्ञापन
Image Credit:- Twitter PCB

World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। टीम ने पहले दो मुकाबले जीतने के बाद लगातार तीन मैच गंवा दिए हैं। इतना ही नहीं इसी कारण बाबर आजम की कप्तानी भी सवालों के घेरे में आ गई है। ऐसी उड़ती-उड़ती खबरें भी आ रही थीं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) भी शायद बाबर की कप्तानी पर एक्शन के मूड में आ गया है। अब पहली बार खुद पीसीबी ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर जवाब देते हुए बयान जारी किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर अपना स्टेटमेंट जारी किया और कहा कि, वर्ल्ड कप के बाद कोई भी फैसला लिया जाएगा। फिलहाल सभी फैंस और पूर्व क्रिकेटर टीम को बूस्ट अप करें और सपोर्ट करते रहें। पाकिस्तान की टीम अपने पांच में से 3 मुकाबले हार चुकी है। यही कारण है कि टीम के सेमीफाइनल के टिकट पर भी खतरा मंडराने लगा है। अब यहां से रेस में बने रहने के लिए उसे सभी मैच जीतने होंगे। फिलहाल जानते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने पूरे बयान में क्या कहा है?

यह भी पढ़ें;- IPL Auction पर बड़ा अपडेट! वेन्यू और तारीख से जुड़ी जानकारी आई सामने

विज्ञापन

PCB का पूरा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि,’पीसीबी लगातार तीन हार के बाद फैंस के इमोशन्स को समझ सकती है। लेकिन इस चैलेंजिंग समय में बोर्ड को उम्मीद है कि क्रिकेट फ्रैटर्निटी और फैंस बाबर आजम व पूरी टीम को सपोर्ट करते रहेंगे। अभी भी नेशनल टीम के चार बड़े मैच बाकी हैं। पीसीबी को उम्मीद है कि टीम रिग्रुप होगी और सभी सेटबैक्स से उभरते हुए ऊपर आएगी। सफलता और हार खेल का एक पार्ट है। कप्तान बाबर आजम और चीफ सेलेक्टर इंजमाम उल हक को पूरी स्वतंत्रता दी गई थी स्क्वॉड का चयन करने के लिए। ‘

यह भी पढ़ें:- ‘यह कोई गुलाब से सजा बेड नहीं है’, अफरीदी ने बाबर पर किया कटाक्ष, दिल पर लग सकती है बात

विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बाद लेंगे फैसला

बोर्ड ने आगे कहा कि,’आगे देखा जाएगा, बोर्ड पाकिस्तान क्रिकेट के हित में ही फैसला करेगा। टीम के वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को भी बाद में देखा जाएगा। फिलहाल वर्तमान में फैंस, पूर्व खिलाड़ी और सभी स्टेकहोल्डर्स को टीम के साथ बना रहना होगा। टीम को सपोर्ट करना होगा और टीम को मेगा ईवेंट में वापसी करने के लिए बूस्ट करना होगा।’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola