Hasan Ali Sister-in-law Kesar Jahaan Beautiful Pictures: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली इकलौते ऐसे खिलाड़ी थे जो वर्ल्ड कप के बाद भारत में ही रुक गए थे। उन्होंने टीम के साथ पाकिस्तान की यात्रा नहीं की थी। करीब 10 दिन से ज्यादा वह भारत में ही रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी सामिया खान और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। इस दौरान उनके साथ उनकी साली भी नजर आईं। सामिया की बहन केसर जहान ने अपने जीजू हसन अली के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
केसर जहान के इंस्टाग्राम पर लगभग 93 हजार फॉलोअर हैं। वह अक्सर अपनी बहन सामिया के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। केसर वर्ल्ड कप में मैचों के दौरान भी नजर आईं थीं। उन्हें कई बार अपनी बहन के साथ मौज-मस्ती करते देखा गया है।
हालांकि सामिया और केसर की शक्ल काफी मिलती जुलती है। जिसे देख कई बार लोगों को कंफ्यूजन हो जाता है। हाल ही उन्होंने हसन और सामिया के साथ ट्रैवल करते हुए कई पोस्ट शेयर किए हैं। जब हसन अली इंडिया आए थे, तब केसर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था- भारत में आपका स्वागत है जीजू…
बता दें कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने हरियाणा के पलवल जिले के चांदनी गांव की रहने वाली सामिया आरजू से शादी की थी। सामिया के पिता लियाकत अली हरियाणा सरकार में खंड विकास अधिकारी रह चुके हैं। सामिया ने अपनी पढ़ाई फरीदाबाद से पूरी की थी। वह एक फ्लाइट इंजीनियर हैं।
हसन और सामिया की लव स्टोरी पाकिस्तान के विदेशी दौरे पर हुई थी। यहां हसन के एक क्लोज फ्रेंड ने उन्हें सामिया से मिलवाया था। दुबई में ये मुलाकात प्यार में बदल गई और धीरे-धीरे मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।
फिर दोनों ने 2019 में दुबई में एक भव्य समारोह में शादी कर ली। बता दें कि हसन अली ने वर्ल्ड कप के दौरान 6 मुकाबले खेले थे। इसमें उन्होंने 9 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘मोबाइल नीचे करो…’, उत्तराखंड में छुट्टियों के दौरान Privacy को लेकर काफी सख्त दिखे MS Dhoni
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
42 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
58 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines