Pakistan Cricket Team: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान रवींद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया. जडेजा 2021 से अब तक टेस्ट में कुल 89 नो-बॉल गेंद फेंक चुके हैं, जो किसी भी स्पिनर द्वारा सबसे अधिक है. इस खराब रिकॉर्ड के कारण जडेजा की आलोचना भी देखने को मिली. लेकिन इससे भी चौंकाने वाला आंकड़ा लॉर्ड्स में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सामने आया. आंकड़ो के मुताबिक, साल 2026 नो-बॉल फेंकने के मामले में पाकिस्तान बाकी सभी टीमों से काफी आगे निकल चुका है, जबकि टीम ने इस साल अभी सिर्फ 6 टेस्ट मैच खेले हैं.
लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान ने फेंकी 10 नो-बॉल
दरअसल, कोलंबो टेस्ट के खत्म होने वाले दिन ही लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हुई. पहले दिन पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के 9 विकेट 248 रन तक गिरा दिए, लेकिन इस दौरान पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मिलकर 10 नो-बॉल भी फेंक दीं. इसके बाद पाकिस्तान के साल 2026 में नो-बॉल के आंकड़े एक बार फिर चर्चा में आ गया, जिसने सबके होश उड़ा दिए.
क्रिकबज के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान के गेंदबाज साल 2026 में अब तक 61 नो-बॉल फेंक चुके हैं, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा हैं. इस लिस्ट में वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर है, जिसके गेंदबाजों ने 38 नो-बॉल फेंकी हैं. यानी पाकिस्तान इस मामले में बाकी टीमों से काफी आगे है. आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तानी गेंदबाज औसतन हर 80 गेंदों (13.2 ओवर्स) के बाद एक नो-बॉल फेंक रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर आए 5 अपडेट, संजू सैमसन की हो सकती है वापसी
खुर्रम शहजाद के नाम सबसे ज्यादा नो-बॉल
पाकिस्तान के इस खराब रिकॉर्ड में तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद का सबसे बड़ा हाथ रहा है. खुर्रम ने 2026 में अकेले 34 नो-बॉल फेंकी हैं. उनके गेंदबाजी आंकड़ों के मुताबिक, वह औसतन हर 20 गेंद के बाद एक नो-बॉल फेंक रहे हैं. नो-बॉल फेंकने के मामले में खुर्रम अपने अन्य साथियों से काफी आगे हैं. उनके बाद तस्कीन अहमद का नाम आता है, जिन्होंने इस साल अब तक 23 नो-बॉल फेंकी हैं. यही वजह है कि पाकिस्तान के नो-बॉल के आंकड़ों के सामने जडेजा का नो-बॉल के रिकॉर्ड काफी साधारण नजर आने लगा है.
वहीं, लॉर्ड्स टेस्ट की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे. अब दूसरे दिन पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड की पारी को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी और फिर बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- 6 चौके और 8 छक्के… पाकिस्तान के सैम अयूब ने CPL में तूफानी शतक ठोक मचाई तबाही, अकेले दम पर दिलाई जीत
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
14 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
50 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines