हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टेस्ट स्क्वाड का ऐलान, शाहीन अफरीदी समेत ये 3 खिलाड़ी टीम से बाहर

Pakistan Squad: पाकिस्तान की टीम को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट मैच की सीरीज के लिए जाना है. इस सीरीज में पाक टीम की कप्तानी बाबर आजम के हाथों में होने वाली है तो वहीं 3 स्टार खिलाड़ियों को टीम से ड्रॉप भी किया गया है.

विज्ञापन

Pakistan Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों के स्क्वाड का ऐलान किया गया है. पाकिस्तान की टीम इन दिनों बेहद ही खराब दौर से गुजर रही है. ऐसे में पीसीबी की तरफ से बड़ा बदलाव किया गया है. शान मसूद की कप्तानी से छुट्टी कर दी गई है तो वहीं उनकी जगह एक बार फिर से बाबर आजम को कप्तानी सौंपी गई है. शान मसूद को टीम में जगह दी गई है. साथ ही शाहीन शाह अफरीदी समेत 3 खिलाड़ियों की भी टीम से छुट्टी हो चुकी है. आइए आपको भी दिखाते हैं पाक टीम का स्क्वाड

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान का टेस्ट स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, आमिर जमाल,  सलमान अली आगा, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उबैद शाह, मोहम्मद अवैस जफर, मोहम्मद गाजी गौरी, साजिद खान.

इन खिलाड़ियों की टेस्ट टीम से हुई छुट्टी

पाकिस्तान की टेस्ट टीम से शाहीन शाह अफरीदी, हसन अली और नौमान अली की छुट्टी कर दी गई है. बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम में इन 3 खिलाड़ियों को ड्रॉप किया गया है. इसी के साथ शकील फिटनेस के चलते वेस्टइंडीज सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे लेकिन इंग्लैंड के दौरे से पहले वो फिट होकर टीम में वापसी कर सकते हैं. मोहम्मद अली और आमिर जमाल जैसे खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है तो वहीं उबैद शाह, स्पिनर अली उस्मान और अवैस जफर के पास पाक टीम के लिए डेब्यू करने का मौका होगा.

विज्ञापन

पाकिस्तान की सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रमांकसीरीजमैचतारीखस्थान
1वेस्टइंडीज vs पाकिस्तानपहला टेस्ट25 जुलाई – 29 जुलाईत्रिनिडाड
2वेस्टइंडीज vs पाकिस्तानदूसरा टेस्ट2 अगस्त – 6 अगस्तत्रिनिडाड
3इंग्लैंड vs पाकिस्तानपहला टेस्ट19 अगस्त – 23 अगस्तहेडिंग्ले
4इंग्लैंड vs पाकिस्तानदूसरा टेस्ट27 अगस्त – 31 अगस्तलॉर्ड्स
5इंग्लैंड vs पाकिस्तानतीसरा टेस्ट9 सितंबर – 13 सितंबरएजबेस्टन

ये भी पढ़िए- क्या होता है बैक फुट नो बॉल? रवि बिश्नोई की ये गलती बनी टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola