क्या होता है बैक फुट नो बॉल? रवि बिश्नोई की ये गलती बनी टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण

What is back foot no ball: टीम इंडिया को रवि बिश्नोई की गलती के चलते दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा. पारी का सबसे अहम ओवर फेंकने के लिए आए बिश्नोई ने 29 रन खर्च कर डाले. इस ओवर में उन्होंने 2 बैक फुट नो बॉल डाली. आइए आपको बताते हैं कि क्या होता है बैक फुट नो बॉल?

AI Generated Image

AI Generated Image

What is back foot no ball: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी पारी के 16वें ओवर तक मैच पूरी तरह से भारत की मुट्ठी में था लेकिन रवि बिश्नोई के एक ओवर ने बाजी पूरी तरह से पलट कर रख दी. पारी का 17वां ओवर फेंकने के लिए आए रवि बिश्नोई ने अपने ओवर में 2 वो बॉल फेंकी और दोनों ही फ्री हिट पर बल्लेबाज जैकब बेथेल ने छक्के जड़े. उनके इस ओवर में 29 रन आने से मैच पूरी तरह से एकतरफा हो गया. इंग्लिश टीम ने 6 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. इस ओवर में बिश्नोई की नो बॉल फ्रंट फुट वाली नहीं थी लेकिन बैक फुट वाली नो बॉल थी. क्या होती है बैक फुट नो बॉल आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

क्या होता है बैक फुट नो बॉल?

फ्रंट-फुट नो-बॉल के बारे में तो हर किसी को पता ही है. सामने की क्रीज से पैर के बाहर जाने पर अंपायर उसे नो बॉल करार देते हैं. बैक फुट नो बॉल तब होती है जब किसी गेंदबाज का पैर क्रीज की साइड लाइन से बाहर पड़ता है. किसी भी स्पिन गेंदबाज के साथ एक ही ओवर में 2 बार ऐसा होना काफी चौंकाने वाला है. आमतौर पर देखा जाता है कि जब कोई गेंदबाज बिना किसी प्रैक्टिस के नए तरीके से गेंदबाजी करने का प्रयास करता है तो ऐसा होता है. सवाल ये है कि अगर बिश्नोई ये गलती नेट्स में भी कर रहे थे तो उनको सुधारा क्यों नहीं गया? बिश्नोई ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए एक भी विकेट नहीं हासिल किया और 60 रन भी खर्च कर दिए. 

विज्ञापन

सीरीज में पिछड़ी टीम इंडिया

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था तो वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से पिछड़ चुकी है. श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद से ही टीम इंडिया ने अब तक एक भी मैच में जीत हासिल नहीं की है. उनकी कप्तानी में टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 मैचों में हार तो वहीं एक मैच बेनतीजा ही रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ