Pakistan-Afghanistan War 2025: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अब फिर से युद्ध जैसे हालात हो गए हैं. पाकिस्तानी सेना ने दोनों देशों के बीच हुए सीजफायर को तोड़ते हुए अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के उरगुन जिला में एयर स्ट्राइक कर दिया. जहां पर 3 क्रिकेटरों सहित कुल 8 अफगानिस्तान के नागरिकों की मौत हो गई है. इस अटैक के बाद में 3 अफगानी क्रिकेटरों की मौत की जानकारी देने के साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान भी किया है. जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के होश उड़ गए हैं.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी हमले की जानकारी
पाकिस्तानी सेना के इस हमले की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले के बहादुर क्रिकेटरों की दुखद शहादत पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करता है, जिन्हें आज शाम पाकिस्तानी शासन द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में निशाना बनाया गया. इस हृदय विदारक घटना में, 3 खिलाड़ी (कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून) और उरगुन जिले के 5 अन्य देशवासी शहीद हो गए, जबकि 7 अन्य घायल हो गए. ये खिलाड़ी पहले एक दोस्ताना क्रिकेट मैच में भाग लेने के लिए पक्तिका प्रांत की राजधानी शाराना गए थे. उरगुन लौटने के बाद, एक सभा के दौरान उन्हें निशाना बनाया गया.’
ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War 2025: कौन हैं अफगानिस्तान के वो 3 खिलाड़ी? जिनकी पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में हुई मौत
ट्राई सीरीज से अफगानिस्तान ने नाम लिया वापस
नवंबर महीने में पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच टी20 ट्राई सीरीज होनी थी. जिससे अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना नाम वापस ले लिया है. इसका ऐलान करते हुए एसीबी ने कहा, ‘इस दुखद घटना के बाद और पीड़ितों के प्रति सम्मान दर्शाते हुए, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ आगामी ट्राई टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया है, जो नवंबर के अंत में खेली जानी है. अल्लाह शहीदों को जन्नत में सर्वोच्च स्थान प्रदान करे, घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कृपा प्रदान करे, तथा उनके परिवारों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करे.’
ये भी पढ़ें: भारतीय स्टार ने रच दिया इतिहास, 34 गेंद में शतक ठोक दिग्गजों को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
22 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines