PAK W vs ZIM W Live Streaming: कब और कहां देखें पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे का मुकाबला, जानें पूरी डिटेल्स

PAK W vs ZIM W Live Streaming: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला टीम दूसरे टी20 मैच के लिए तैयारी कर रही है. इस मैच में जीत हासिल कर पाक टीम सीरीज जीतने की कोशिश करेगी तो वहीं जिम्बाब्वे की टीम सीरीज बराबरी पर लाने की कोशिश करेगी. आइए आपको बताते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे.

jacket - 2026-05-14T185244.183

PAK W vs ZIM W Live Streaming: पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 मई को खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर पाकिस्तान की महिला टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. टीम ने इससे पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था तो वहीं टी20 सीरीज का पहला मुकाबले में भी 153 रनों से जीत दर्ज कर चुकी है. जिम्बाब्वे की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज में रोमांच लाना चाहेगी. ये मुकाबला काराची में खेला जाएगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस कहां देख पाएंगे.

विज्ञापन

PAK W vs ZIM W: कब और कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग

 पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 मैच रात 8 बजे शुरू होगा. इस मैच को अगर फैंस लाइव स्ट्रीमिंग में देखना चाहते हैं तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इसी के साथ भारत में अगर ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो फैनकोड पर देख सकते हैं. 

विज्ञापन

सीरीज जीतने उतरेगी पाक टीम

मेजबान पाकिस्तान ने फातिमा सना की कप्तानी में इस सीरीज में पूरी तरह से एकतरफा जीत दर्ज की है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. टीम ने सीरीज के पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए 153 रनों से जीत हासिल की थी. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 15 मई को कराची में ही खेला जाएगा.

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

पाकिस्तान – फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर), नाशरा सुंधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, इरम जावेद, अंबर कायनात, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन, सायरा जबीन, सादिया इकबाल, एमान फातिमा

विज्ञापन

जिम्बाब्वे – नोमवेलो सिबांडा (सी), बिलव्ड बिज़ा, ओलिन्दर चारे, कुदज़ई चिगोरा, मेलिंडा काचिंगवे, लिंडोकुहले माभेरा, प्रेशियस मारांगे, मिशेल मावुंगा, नताशा माउंटोम्बा, क्रिस्टीना मुतासा, विम्बई मुतुंगविंडु, केलिस नधलोवु, केली नदिरया, रुन्यारारो पासिपनोड्या, एडेल ज़िमुनु

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ