हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK W vs NED W: आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने खोला जीत का खाता, आयशा जफर का चला जादू

PAK W vs NED W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम ने बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. लगातार 4 हार के बाद टूर्नामेंट में अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को जीत मिली है. उन्होंने नीदरलैंड की टीम को हरा दिया है.

विज्ञापन
PAK W vs NED W

PAK W vs NED W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का 26वां मुकाबला पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड के बीच काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद ने बड़ी मुश्किल से 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 126 रन बनाए. जवाब में नीदरलैंड की टीम 18 ओवरों में 89 रनों पर ही सिमट गई और मुकाबला 37 रनों से हार गई. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना सफर जीत के साथ शुरू किया है.  

पाकिस्तान ने खड़ा किया था सम्मानजनक स्कोर 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को खराब शुरुआत मिली. विकेटकीपर मुनीबा अली फेल हो गईं और सिर्फ 12 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गईं. हालांकि दूसरी सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 चौके जड़े थे. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी आयशा जफर ने 32 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि उसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सकी. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 126 रन ही बना सकी. नीदरलैंड के लिए आइरिस ज़्विलिंग ने 2 विकेट गंवाया. जिसके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी 1-1 विकेट हासिल किया. 

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व क्रिकेटर ने CSK के स्टार ओपनर को दी चेतावनी!

विज्ञापन

आखिरकार जीत गई पाकिस्तान की टीम 

127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज हीथर सीगर्स ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 24 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान बेबेट डी लीडे ने धीमी बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में 30 रन बनाए. इन दोनों के अलावा सिर्फ एक और बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सकी. जिसके कारण ही टीम 18 ओवरों में 89 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के लिए कप्तान फातिमा सना और आयशा जफर ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. 

ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का ‘करो या मरो’ का मुकाबला, जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola