नई दिल्ली: क्रिकेट समझदारी का गेम है और इसमें साथी खिलाड़ियों के साथ तालमेल अच्छा होना बेहद जरूरी है। खासतौर पर जब आप बल्लेबाजी कर रहे हो तो आपकों सामने वाले के साथ शानदार तालमेल बैठाना होता है। लेकिन कई बार खिलाड़ी इसी में मात खा जाते हैं और अपना विकेट गंवा कर मजाक उड़वा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम द्वारा खेले गए मैच में सामने आया जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट की एक बार फिर से खिल्ली उड़ने लग गई।
ऐसे हुआ रनआउट
दरअसल पाकिस्तान की पारी के दौरान निदा डार और कायनात इम्तियाज एक भयंकर रन आउट का शिकार हो गईं। दरअसल, दोनों एक ही क्रीज पर थी। निदा डार ने गेंद को ऑफसाइड पर मारा और रन लेने के लिए दौड़ पड़ी, लेकिन उनकी नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़ी साथी कायनात कुछ कदम बढ़ाने के बाद अपनी ही जगह पर खड़ी रही. कमेंटेटर्स का मानना था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिक्स-अप में निदा डार का विकेट मिला था, लेकिन इसकी समीक्षा करने पर कायनात इम्तियाज को आउट घोषित कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की पुरूष टीम भी कई बार ऐसे ही रनआउट का शिकार हो चुकी है। वहीं इस रनआउट के बाद निडा डार ने जमीन पर बल्ला दे मारा।
और पढ़िए –IND vs NZ: उमरान मलिक से भी घातक बॉलर है न्यूजीलैंड के पास, स्पीड बैटल में कौन पड़ेगा भारी
https://twitter.com/cricketcomau/status/1614837205150859264?s=20&t=66cM2Q8-BbB-8BfogBFjZg
मैच का लेखा जोखा
वहीं अगर इस मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 160 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से निडा दार शानदार बल्लेबाजी कर रही थी और 59 रन तक पहुंच गई थी लेकिन वह ही इस दुर्भाग्य पूर्ण रनआउट का शिकार हो गई। वहीं इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम डीएलएस के तहत जीत गई।
और पढ़िए –BBL 2023: ‘बल्ला है या हथौड़ा’….Grandhomme ने ठोका खतरनाक छक्का, देखें VIDEO
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines