IND vs NZ: उमरान मलिक से भी घातक बॉलर है न्यूजीलैंड के पास, स्पीड बैटल में कौन पड़ेगा भारी
Edited By Arpit Pandey

umran malik and lockie ferguson between speed battle
Edited By Arpit Pandey

umran malik and lockie ferguson between speed battle
IND vs NZ: उमरान मलिक का नाम सामने आते ही बल्लेबाजों के दिमाग में अब तेज रफ्तार बॉलिंग सामने आने लगी है। श्रीलंका के खिलाफ धमाल मचाने के बाद अब उमरान मलिक न्यूजीलैंड के खिलाफ भी कहर बरपाने को तैयार है। लेकिन इस बार इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज में स्पीड बैटल दिखेगी, जहां उमरान के निशाने पर 157.3 होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा, लेकिन भारत की तरफ से जहां उमरान मलिक 150 के ऊपर बॉलिंग करने के लिए तैयार हैं, तो दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन होंगे, जो अपनी रफ्तार के लिए जाने जाते हैं। इस वक्त दोनों ही गेंदबाज अपने रफ्तार के लिए विश्व क्रिकेट में जाने जाते हैं, ऐसे में दोनों की रफ्तार के बीच स्पीड बैटल देखने को मिलेगी।
और पढ़िए –पहले बुलाया फिर आधे रास्ते से लौटाया, रनआउट होकर पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दे मारा बल्ला, देखें वीडियो
उमरान मलिका श्रीलंका के खिलाफ 156 की स्पीड से बॉलिंग कर चुके हैं, जबकि उन्होंने आईपीएल में 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, ऐसा लग रहा था कि उनका यह रिकॉर्ड आईपीएल में कोई नहीं तोड़ पाएगा, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन ने 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद फेंक उमरान मलिक का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था।
ऐसे में अब उमरान मलिक के फैंस उनसे इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि वह भी 157.3 की स्पीड से बॉलिंग करके लॉकी फर्ग्यूसन का यह आईपीएल वाला रिकॉर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में ही बदलना चाहेंगे।
खास बात यह है कि उमरान मलिक को तीनों वनडे मैचों की सीरीज में शामिल किया गया है, उन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, उमरान ने वनडे में 155 और टी-20 में 156 की स्पीड से बॉलिंग की थी, दर्शकों ने उनसे 160 प्लस बॉलिंग करने की डिमांड की थी। ऐसे में उमरान से न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार बॉलिंग की उम्मीद की जा रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: