नई दिल्ली: पाकिस्तान से जिम्बाब्वे की हार के बाद फेक मिस्टर बीन लगातार ट्रेंड कर रहा है। बात यहां तक पहुंच गई कि दो देशों के प्रमुखों का ट्विटर पर आमना सामना हो गया। अब खुद पाकिस्तान के फेक मिस्टर बीन का बयान सामने आ गया है।
ट्विटर पर ट्रेंड होने के बाद दिया बयान
पाकिस्तान के मिस्टर बीन आसिफ मोहम्मद ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें वे मिस्टर बीन के अंदाज में कहते नजर आ रहे हैं- हैलो मेरे प्यारे दोस्तों…मैं मिस्टर पाक बीन हूं। ओह यस, लवली, लवली जिम्बाव्वे…मैं जिम्बाव्वे से प्यार करता हूं। मैं जिम्बाव्वे के लोगों से बहुत प्यार करता हूं।
आसिफ आगे कहते हैं- पाकिस्तान और जिम्बाव्वे काफी टफ क्रिकेट है। यू एंड मी…यस मुकाबला…यस मुकाबला…4 रन, 6 रन…आई लव यू जिम्बाव्वे, आई लव यू पाकिस्तान…और सभी देशों के लोग…मैं आप सबको प्यार करता हूं, ओके।
कौन हैं पाकिस्तान के मिस्टर बीन, क्या है विवाद?
पाकिस्तान के नकली मिस्टर बीन का नाम आसिफ मोहम्मद है, वह मिस्टर बीन की तरह नजर आते हैं और उनकी नकल करते हैं। वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। उनके कई वीडियो उसके वायरल होते हैं। वह पाकिस्तान समेत अन्य देशों में भी कॉमेडी शो के लिए जाते हैं। साल 2016 में आसिफ कृषि शो में जिम्बाब्वे गए थे। जिम्बाव्वे के लोगों का कहना था कि पाकिस्तान ने उन्हें धोखा दिया है, जिसका बदला वे लेकर रहेंगे। अब जब पाकिस्तान जिम्बाब्वे से हारी तो फेक मिस्टर बीन ट्रेंड करने लग गया।
अभी पढ़ें – कप्तानी से इस्तीफा नहीं दूंगा…वेस्ट इंडीज के कप्तान निकोलस पूरन का बड़ा बयान
भिड़ गए पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति
यहां तक कि जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति इस जंग में कूद गए और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए पाकिस्तान को नकली बीन भेजने पर लताड़ा। दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस ट्वीट पर भड़क गए और जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को जवाब देते हुए कहा कि बेशक हमारे पास असली मिस्टर बीन न हो, लेकिन असली क्रिकेटिंग स्पिरिट जरूर है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
43 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
46 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines