PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे के 'सिकंदर' ने बाबर सेना को जमकर कूटा, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

pak (4)

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया। ये पाकिस्तान की दूसरी लगातार हार है। आखिरी गेंद तक मैच में रोमांच बना हुआ था, लेकिन अंत में जिम्बाब्वे मे बाजी मार ली। जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन इस मामूली से लक्ष्य को भी पाकिस्तान हासिल नहीं कर पाई। पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की इस हार के बाद ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

फैंस सोशल मीडिया पर मौज ले रहे हैं। मीम्स की बाढ़ आई हुई है। बाबर की टीम को सब मिलकर लताड़ रहे हैं।

विज्ञापन

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। भारत के खिलाफ मैच में रिजवान ने 12 बॉल पर 4 रन बनाए थे। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके बल्ले से 16 बॉल पर 14 रन निकले। बाबर आजम टीम इंडिया के सामने अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अर्शदीप सिंह ने उन्हें गोल्डन डक पर LBW आउट कर दिया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के कप्तान 9 बॉल पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की जीत में सिंकदर रजा का योगदान अहम रहा। सिंकदर रजा ने 4 ओवर के स्पैल में 25 रन देकर 3 विकेट झटके और पाकिस्तान की कमर तोड़कर रख दी। सिंकदर रजा ने शादाब खान, शान मसूद और हैदर अली का विकेट लिया। जब भी जिम्बाब्वे टीम को विकेट चाहिए थी रजा ने विकेट निकाल कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/vcd_returns/status/1585641870302248960

विज्ञापन

बता दें कि पाकिस्तान की टीम को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे। जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्रैड इवांस की पहली गेंद पर नवाज ने तीन रन लिए। दूसरी गेंद पर वसीम ने चौका मारा, ओवर की तीसरी गेंद पर वसीम ने एक रन लिया। अब पाकिस्तान को तीन गेंद पर तीन रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर नवाज कोई रन नहीं ले पाए जिसके चलते अब पाकिस्तान को दो बॉल में तीन रन बनाने थे।नवाज पर प्रेशर बढ़ गया था और वह पांचवीं बॉल पर आउट हो गए। मैच के आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। शाहीन अफरीदी ने स्टेट में शॉट लगाया लेकिन दो रन नहीं ले पाए और मैच एक रन से हार गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ