Sri Lanka Women vs Pakistan Women: वुमेंस एशिया कप में अभी तक टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. टीम 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई है. भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराया. भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में बढ़िया काम किया. खैर अब सवाल ये है कि फाइनल में भारत की भिड़ंत किसके साथ होगी. इसके लिए सभी की नजरें आज यानी शुक्रवार, 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच पर होंगी. दोनों टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टक्कर होगी. श्रीलंका की टीम मैच में जीत की प्रबल दावेदार है. श्रीलंका ने भारत की तरह लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा. आइए आपको बताते हैं कि श्रीलंका-पाकिस्तान सेमीफाइनल मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.
कितने बजे और कहां देख पाएंगे दूसरा सेमीफाइनल?
वुमेंस एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. इस महामुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. सोनी टेन-1 और टेन-3 चैनल पर फैंस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. इस मैच की मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. मुकाबले को दर्शक फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर कोई फीस नहीं देनी होती है. आपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से खास तोहफा पाकर भावुक हुए मोहम्मद शमी, बांधे तारीफों के पुल
दोनों टीमों की लीग स्टेज में प्रदर्शन
2024 एशिया कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर 2008 के बाद पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी. पाकिस्तान 2016 के बाद से एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंचा है. पाकिस्तान इस बार बदले के मूड से मैदान पर उतरेगा. हालांकि लीग स्टेज में पाकिस्तानी टीम का खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला. पाकिस्तान ने थाईलैंड और हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल की. भारत के खिलाफ सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. श्रीलंका अब तक अपराजित रही है. यूएई और इंडोनेशिया पर टीम ने आसान जीत हासिल की. बांग्लादेश से थोड़ा टक्कर मिली लेकिन टीम ने अंत में मुकाबला अपने नाम किया.
सेमीफाइनल के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विश्मी गुणरत्ने, हर्षिथा समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, और चामुदी प्रबोदा.
पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू और सादिया इकबाल.
ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, 15 साल के युवा बल्लेबाज के लिए मजे
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
16 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines