PAK vs SL: ग्रुप 2 का आखिरी मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. जहां पर श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 212 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए और सिर्फ 5 रनों से मुकाबला हार गई. जीत के बाद भी पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई.
साहिबजादा और फखर की जोड़ी ने मचाया तहलका
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 166.67 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. वहीं उनका साथ देते हुए फखर जमान ने 42 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 84 रन बनाए. जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे. इन दोनों के अलावा पाकिस्तान को कोई और बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक सका. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए. श्रीलंका के लिए दिलशान मधुशंका ने 3 विकेट हासिल किए. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने भी 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई ICC की टेंशन, T20 World Cup से वापस लौटने वाले खिलाड़ियों पर आ गई मुसीबत
जीत कर भी हार गई पाकिस्तानी टीम
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. पथुम निसांका सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कामिल मिशारा ने 26 रन तो वहीं चरिथ असलंका ने 25 रनों की पारी खेली. पवन रथनायके ने 58 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जबकि अंत में कप्तान दासुन शनाका ने 31 गेंदों में 8 लंबे-लंबे छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. श्रीलंका की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 207 रन बनाए और सिर्फ 5 रनों से मुकाबला हार गई. पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने 3 विकेट हासिल किए. हालांकि इस जीत के बाद भी पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गई और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: ‘मां का ख्याल रखना…’ पिता के निधन के बाद घर छोड़ते समय भावुक हुए रिंकू सिंह, कोलकाता के लिए हुए रवाना
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
26 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
42 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines