PAK vs SL: T20 में टेस्ट खेलते हुए नजर आए बाबर आजम, स्लो बल्लेबाजी देख फैंस को आया गुस्सा 

PAK vs SL: पाकिस्तानी सुपरस्टार बाबर आजम ने हाल के समय में टी20 फॉर्मेट में कमबैक किया है. जहां पर उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. इस दौरान पाकिस्तान की टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है, लेकिन बाबर का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है. टी20 फॉर्मेट में टेस्ट जैसी बल्लेबाजी करके एक बार फिर से बाबर आजम सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.

Babar Azam

Babar Azam

PAK vs SL: पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे मिलकर टी20 फॉर्मेट में ट्राई सीरीज खेली जा रही है. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज बाबर आजम बुरी तरह से फेल हो रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ बाबर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. अब श्रीलंका के खिलाफ भी बाबर ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. आजम ने टी20 फॉर्मेट में टेस्ट क्रिकेट वाली बल्लेबाजी करके सभी को हैरान कर दिया. फैंस जिसके कारण उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं. 

विज्ञापन

बाबर आजम एक बार फिर हुए फेल 

टी20 फॉर्मेट में बाबर लगातार फेल हो रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर आजम ने 22 गेंदों में सिर्फ 16 रन बनाए. जहां पर इस मैच में साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में ही 80 रन बना डाले. इस मुकाबले में सैम अयूब ने भी धीमी बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 20 रन जोड़े. जहां पर वर्ल्ड क्रिकेट में आज टेस्ट को कुछ बल्लेबाज टी20 के अंदाज में खेल रहे हैं, तो वहीं बाबर पर हर फॉर्मेट में ही टेस्ट क्रिकेट के आरोप लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस बाबर आजम को बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन

नीचे पढ़ें फैंस के ट्वीट

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दोबारा कब मैदान पर नजर आएंगे कप्तान शुभमन गिल? फिटनेस को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ