PAK vs SA, World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगातार अपनी चौथी हार वर्ल्ड कप 2023 में झेलनी पड़ी है। वहीं साउथ अफ्रीका ने अपने छठे मैच में जीत का पंजा पूरा करते हुए पाकिस्तान को मात दी। साउथ अफ्रीका की छठे मैच में यह पांचवीं जीत थी। इस मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 270 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 47.2 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। यह मैच आखिरी लम्हे तक बेहद रोमांचक रहा और अंत तक मैच दोनों पक्ष में था। लेकिन आखिरकार बाजी साउथ अफ्रीका ने अंत में मारी। 48वें ओवर में केशव महाराज के चौके ने पाकिस्तान को हराया।
पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर
इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम लगभग सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। बाबर आजम की टीम के 6 मैचों में 4 हार और दो जीत के बाद महज 4 अंक हैं। अब अगर बचे हुए तीन मैच पाकिस्तान जीत भी जाती है तो उसके ज्यादा से ज्यादा 10 अंक हो पाएंगे। इस स्थिति में उसके लिए सेमीफाइनल में जाना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि अंतिम 4 के लिए कम से कम 6 जीत यानी 12 अंक जरूरी हो सकते हैं। इस लिहाज से इंग्लैंड, नीदरलैंड और बांग्लादेश को भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर मान सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप के बीच टला बड़ा हादसा! ‘Road Accident’ से साफ-साफ बचे स्टोक्स समेत 2 अंग्रेज खिलाड़ी
टीम इंडिया को हुआ नुकसान
पाकिस्तान की हार और साउथ अफ्रीका की जीत से टीम इंडिया को नुकसान हो गया है। भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में अब दूसरे स्थान पर खिसक गई है। हालांकि, भारत और साउथ अफ्रीका दोनों के 10-10 अंक हैं। पर अफ्रीका का नेट रनरेट बेहद शानदार है। इस कारण आज भारतीय फैंस पाकिस्तान की जीत की दुआ भी कर रहे थे, पर ऐसा हो नहीं पाया। यानी अब अंतिम-4 के लिए जंग छह टीमों के बीच ही मान सकते हैं।
क्या रहा मैच का हाल?
इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान के लिए बल्लेबाजी में बाबर आजम, सऊद शकील, शादाब खान ने अच्छे योगदान दिए। बाबर ने 50 और शकील ने 52 रनों की पारी खेली। अफ्रीका के लिए तबरेज शम्सी टॉप गेंदबाज रहे थे और उन्होंने 60 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं मार्को यान्सन को 3 और गेराल्ड कोएट्जे को 2 विकेट मिले थे। फिर बल्लेबाजी में ऐडेन मारक्रम ने 91 रनों की बेहतरीन पारी खेली। अंत तक मारक्रम एक छोर पर डटे रहे और सभी का साथ निभाया। उनके अलावा कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज 30 का भी आंकड़ा नहीं छू सका।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान का बड़ा खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान से बाहर, पहली बार वर्ल्ड कप में हुआ ये काम
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
7 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines