PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीचे खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज आखिरी यानी पांचवा दिन है। अंतिम दिन का खेल शुरू होते ही पाकिस्तान को 2 बड़े झटके लग गए। कप्तान बाबर आजम और नौमान अली को न्यूजीलैंड के स्पिनर्स ने पवेलियन भेज दिया। इन दोनों की विकेट गिरने के बाद सरफराज अहमद ने पारी को संभाला हालांकि वे भी आउट हो गए। सरफराज ने 53 रन बनाएं और मैच के दौरान उनका स्पिनर्स को खेलना का तरीका हर तरफ वायरल हो गया।
Sarfaraz Ahmed का स्टांस देखकर हर कोई रह गया हैरान
दरअसल पांचवे दिन की शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के स्पिनर्स कहर बरपा रहे थे। ऐसे में जब एजाज पटेल गेंदबाजी करने आए तो सरफराज अहमद ने उनके टर्न से बचने के लिए एक नया तरीका अपनाया। वे तीन स्टंप को छोड़कर क्रीज के एक दम कोने में खड़े हो गए जिसे हर कोई देखता रह गया। इस तरकीब के चलते वे गेंद को टर्न होने से पहले ही खेल पा रहे थे और इसके जरिए उन्होंने अपना अनुभव बताया और सभी खिलाड़ियों को स्पिन को अच्छे से खेलना के लिए प्रोत्साहित भी किया।
और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
https://twitter.com/_fans_cricket/status/1608722897606172672
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची टेस्ट मैच स्कोरकार्ड
अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए थे। फिर बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और 9 विकेट के नुकसान पर पहली पारी में 612 रन बना डाले। अब पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना चुकी है।
और पढ़िए–PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
36 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
45 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines