हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: आउट या नॉट आउट? Sarfaraz Ahmed के विकेट पर मच गया बवाल, देखें वीडियो

विज्ञापन
PAK vs NZ 2nd Test Sarfaraz Ahmed Daryl Mitchell Tom Blundell

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 449 रन बनाकर आउट हो गई। इस लीड का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की टीम को 11वें ओवर तक दो शुरुआती झटके मिलने के बाद कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने जैसे-तैसे पारी को संभाला, हालांकि वे दोनों भी आउट हो गए जिसके बाद सरफराज अहमद और साउद शकील ने साझेदारी की और अब सरफराज भी डेरिल मिचेल की गेंद पर आउट हो गए।

और पढ़िए – Neeraj Chopra के स्प्रिंट को देखकर कायल हुए महान धावक, देखें Video

सरफराज अहमद हुए स्टंप आउट, छिड़ गया विवाद

पाकिस्तान की पारी के दौरान सरफराज अहमद और साउद शकील दमदार साझेदारी के साथ खेल रहे थे। इतने में 100वां ओवर करने डेरिल मिचेल आए। मिचेल के ओवर की तीसरी गेंद पर सरफराज हल्का सा आगे बढ़े लेकिन मिस कर गए। वे क्रीज पर लौट ही रहे थे कि विकेटकीपर ब्लंडेल ने गिल्ली उखाड़ दी। इसके बाद मामला थर्ड अंपायर के पास गया और अंपायर ने लंबा समय लेने के बाद पाया कि जब गिल्ली उखड़ी तब सरफराज का पैर हवा में था इसीलिए उन्हें आउट दे दिया गया।

विज्ञापन

https://twitter.com/grassrootscric/status/1610573073153155073

सरफराज को इस तरीके से आउट देने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी इसे लेकर अंपायर को घेरा और लिखा कि सरफराज का पैर अंदर था फिर भी उन्हें आउट दे दिया गया ये गलत है और ऐसा नहीं होना चाहिए था। वहीं लोग ट्विटर पर वीडियो और फोटो भी शेयर कर रहे हैं और इस निर्णय की आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs SL 2nd T20: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 कल, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद

विज्ञापन

न्यूजीलैंड– टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल.

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola