PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीचे खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज आखिरी यानी पांचवा दिन है। अंतिम दिन का खेल शुरू होते ही पाकिस्तान को 2 बड़े झटके लग गए। जिसके बाद इमाम उल हक सरफराज अहमद ने पारी को संभाला। लेकिन ईश सोढ़ी ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए पहले सरफराज को आउट किया वहीं बाद में इमाम उल हक जो कि 96 पर खेल रहे थे उन्हें लालच देकर आउट कर दिया।
Imam Ul Haq खेलने जा रहे थे शॉट, ईश सोढ़ी ने दे दिया चकमा
दरअसल पाकिस्तान की पारी के दौरान ईमाम-उल-हक शानदार फॉर्म में चल रहे थे। वे 96वें के स्कोर पर पहुंचे ही थे कि अचानक न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज ईश सोढ़ी 74वां ओवर लेकर आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर इमाम ने आगे बढ़कर शॉट मारने की कोशिश की। लेकिन ईश सोढ़ी ने इसे पहले ही पड़ लिया और जैसे ही ईमाम आगे बढ़े तो गेंद ने कांटा बदल लिया और सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई। इस पर टॉम लेथम ने कोई गलती नहीं की और स्टंप उखाड़ दिए।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1608757052767342593
और पढ़िए –PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कराची टेस्ट मैच स्कोरकार्ड
अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 438 रन बनाए थे। फिर बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाया और 9 विकेट के नुकसान पर पहली पारी में 612 रन बना डाले। अब पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 240 रन बना चुकी है।
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines