PAK vs NZ 2nd Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे कराची टेस्ट का आज पांचवा और आखिरी दिन है। इस मैच में पाकिस्तान मुश्किल में दिख रही है। मेजबान टीम ने 319 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट गंवा दिए हैं और उसे अभी भी 194 रन बनाने हैं। पाकिस्तान को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनके कप्तान बाबर आजम ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए जिसके बाद टीम की मुश्किल और भी ज्यादा बढ़ गई।
ब्रेसवेल की गेंद ने बाबर आजम को चौंकाया
दरअसल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने 277 रनों पर पारी घोषित कर दी और पाकिस्तान को जीत के लिए 319 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए टीम ने 12 ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए जिसके बाद कप्तान बाबर आजम ने शान मसूद के साथ पार्टनर्शीप की और पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन वे भी ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए।
पारी के 23वें ओवर में ब्रेसवेल गेंदबाजी करने आए और उन्होंने शुरुआत से ही बाबर को परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं उनकी चौथी गेंद ने टप्पा पड़ते ही कांटा बदल लिया जिसे बाबर खेलने तो गए लेकिन लेट हो गए और इनसाइड एज लग गया। बल्ले से टकराते ही गेंद सीधे विकेटकीपर टॉम लेथम के हाथों में पहुंच गई।
https://twitter.com/f4c026e2214a471/status/1611264596530302977
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच समरी
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए थे। फिर पाकिस्तान ने पहली पारी में 408 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 227 बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर कीवी टीम ने मेजबान टीम पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 319 रन का टारगेट रखा है।
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड प्लेइंग 11
टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
10 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
15 mins agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
20 mins agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
53 mins agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
3 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
4 hrs agoHighlights: टीम इंडिया को चौथे मुकाबले में मिली 87 रनों से हार
5 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
5 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines