नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान ने एक के बाद एक झटके दे दिए। 169 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद मैदान पर आए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल ने एक छक्का ठोक डाला। टॉम लैथम के साथ साझेदारी जमाने की कोशिश में जुटे ब्रेसवेल को यंग गेंदबाज उसामा मीर ने ज्यादा देर मैदान में नहीं टिकने दिया। उन्होंने जादुई गेंद से ब्रेसवेल को चारों खाने चित कर दिया।
उसामा की गेंद को समझ नहीं पाए ब्रेसवेल
ये नजारा 36वें ओवर में देखने को मिला। उसामा ने जैसे ही गेंद डाली, ये टप्पा पड़कर ऑफ स्टंप की ओर जाने लगी। ब्रेसवेल ने इसे स्लिप से निकालने की कोशिश की, तो बॉल बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्टंप में जा घुसी, इससे पहले कि ब्रेसवेल उसामा की गेंद समझ पाने की कोशिश करते, उनकी गिल्लियां बिखर गईं।
और पढ़िए – क्रिकेट की नई सनसनी: 81 चौके-18 छक्के, 40 ओवर के मैच में खेली 508 रनों की ताबड़तोड़ पारी
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1613937942434545664?cxt=HHwWgICwxb6A7uUsAAAA
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘उन्होंने सब कुछ किया, फिर भी’ Sarfaraz Khan से पहले Suryakumar Yadav को मौका मिलने पर भड़के फैंस
7 रन बनाकर लौटे ब्रेसवेल
ब्रेसवेल को आखिरकार 6 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। सियालकोट का ये गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करने के बाद से अपनी गेंदबाजी से कायल बना रहा है। पहले वनडे में उसामा ने 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने एक विकेट लिया। पहले वनडे में उसामा ने कप्तान केन विलियमसन को जादुई गेंद पर आउट किया था। उसामा की अंदर आती गेंद को अनुभवी कप्तान समझ नहीं पाए और गिल्लियां बिखर गईं। ब्रेसवेल के आउट होने के बाद संकट में चल रही कीवी टीम को ग्लेन फिलिप्स ने संभाला। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए हाफ सेंचुरी जड़ी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
28 mins agoअभिषेक बने एक साल में 1000 से ज्यादा T20I रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर
40 mins agoT20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीमें, भारत नंबर-1
1 hr agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के फेल होने के बाद भड़के पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक
1 hr agoतीसरे T20I में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, तीसरा T20I भी नहीं खेलेंगे ईशान किशन
3 hrs ago2 पारी, 4 रन... न्यूजीलैंड A के खिलाफ फ्लॉप हुए केएल राहुल
3 hrs agoक्या धोनी खेलेंगे IPL 2027? CSK दिग्गज ने खुद दिया फ्यूचर पर जवाब
4 hrs agoटीम इंडिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड ने बदला स्क्वाड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines