नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 14 अप्रैल से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए तैयार हैं। मीडिया से बात करते हुए लेथम ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के पास खेल के हर विभाग में मैच विजेता खिलाड़ियों की एक श्रृंखला है। उन्होंने पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजों, क्वालिटी स्पिनर्स और मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप की बात स्वीकार की। उन्होंने कहा कि ये उनकी टीम के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
हमें उन्हें हराने के लिए वास्तव में अच्छा खेलना होगा
लैथम ने कहा- आप पाकिस्तान टीम में हर किसी को देख सकते हैं, उनके पास ऐसे लोग हैं जो तेज गेंदबाजी करते हैं। वहीं टीम में क्वालिटी स्पिनर हैं, जबकि निश्चित रूप से उनके पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं। इसलिए हमें उन्हें हराने के लिए वास्तव में अच्छा खेलना होगा। लैथम ने हालांकि ये भी कहा कि यह एक अवसर है कि लोग वास्तव में इस क्वालिटी टीम के खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हैं।
और पढ़िए – PAK vs NZ: मैदान पर उतरते ही बाबर आजम लगाएंगे खास ‘शतक’, बन जाएंगे तीसरे खिलाड़ी
और पढ़िए – PAK vs NZ: टी20 सीरीज में कौन करेगा ओपनिंग? बाबर आजम ने अपने प्लान का किया खुलासा
फॉर्म में हैं खिलाड़ी
लैथम ने कहा- पाकिस्तान शानदार टीम है। वे हाल ही में पीएसएल टूर्नामेंट खेलकर आए हैं और उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों को चुना है जो फॉर्म में हैं। भले ही हमारे पास आईपीएल के कारण कुछ खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन ये नए खिलाड़ियों के लिए अवसर देता है। लैथम ने कहा- हमारे पास ऐसे लोग हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के लिए बहुत अधिक टी 20 क्रिकेट खेला है, इसलिए यह इस समूह के लिए यहां आने और परिस्थितियों का पता लगाने का एक रोमांचक अवसर है।
लैथम ने स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला के लिए उनकी टीम की तैयारी थोड़ी कम रही है। उन्होंने कहा- हमने आदर्श तैयारी नहीं की, लेकिन जाहिर है कि हम इसका सामना कर रहे हैं और यह कुछ ऐसा है जिसे हम नियंत्रित नहीं कर सकते।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines