---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: डेब्यू किए बिना छा गया ये खिलाड़ी, रॉकेट थ्रो से उड़ा डाला स्टंप, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में क्रिकेट के दिलचस्प नजारे देखने को मिले। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को 9वें ओवर में पहला झटका मिला। 25 रन बनाकर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में क्रिकेट के दिलचस्प नजारे देखने को मिले। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 280 रन ठोके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को 9वें ओवर में पहला झटका मिला। 25 रन बनाकर खेल रहे ओपनर फिन एलन रनआउट हो गए। फिन को पाकिस्तान के सब्स्टीट्यूट फील्डर तैयब ताहिर ने रॉकेट थ्रो से रनआउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

तैयब ताहिर ने उड़ाए होश

ये नजारा नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला। वसीम जूनियर की गेंद पर डेवोन कॉनवे ने कवर की ओर एक रन चुराने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर तैयब ताहिर तेजी से दौड़े और तूफानी रफ्तार से स्ट्राइकर एंड पर ऐसा थ्रो मारा कि स्टंप जड़ से उखड़ गया। इससे पहले कि फिन क्रीज तक पहुंच पाते, डायरेक्ट थ्रो ने उनके होश उड़ा डाले। तैयब ताहिर को फखर जमां और हारिस सोहेल के चोटिल होने के बाद जमां की जगह सब्स्टीयूट फील्डर के रूप में मैदान में भेजा गया। हालांकि ताहिर ने मैच तो नहीं खेला, लेकिन अपनी शानदार फील्डिंग से न्यूजीलैंड के बल्लेबाज को चारों खाने चित कर दिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – क्रिकेट की नई सनसनी: 81 चौके-18 छक्के, 40 ओवर के मैच में खेली 508 रनों की ताबड़तोड़ पारी

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘उन्होंने सब कुछ किया, फिर भी’ Sarfaraz Khan से पहले Suryakumar Yadav को मौका मिलने पर भड़के फैंस

कौन हैं तैयब ताहिर?

पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाने वाले 29 साल के तैयब ताहिर दाएं हाथ के बल्लेबाज और लेगब्रेक गुगली के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए डेब्यू नहीं किया है। ताहिर ने 49 फर्स्ट क्लास मैचों में 2766, 49 लिस्ट ए मैचों में 2110 और 17 टी 20 मैचों में 657 रन जड़े हैं। टी 20 में उनका औसत 46 से ज्यादा और लिस्ट ए में 43 से ज्यादा है। देखना होगा कि ये खिलाड़ी अपनी डेब्यू कैप कब पहनता है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 13, 2023 09:31 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola