PAK vs NZ: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को जीतने के लिए 153 रन बनाने होंगे।
न्यूजीलैंड की खराब शुरूआत
न्यूजीलैंड के लिए फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स कुछ खास नहीं कर पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभाला था। उन्होंने 42 गेंद पर 46 रनों की अहम पारी खेली। वहीं न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी डेरिल मिचेल ने भी उनका भरपूर साथ निाभाया। मिचेल ने शुरूआत से ही तेज रफ्तार से बल्लेबाजी की और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
डेरिल मिचेल ने अपनी इस बेहतरीन पारी में मात्र 35 गेंदों पर 53 रन बनाए और लगातार विकेट गंवा रही न्यूजीलैंड की टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। उनकी इस पारी की बदौलत ही न्यूजीलैंड ने सम्मानजनक स्कोर हासिल किया। वहीं मैदान पर गर्मी तो नहीं है पर डेरिल काफी थके हुए नजर आ रहे थे। उन्होंने अंत में अपना हेलमेट निकालकर पसीना भी निकाला तो मैदान गिला हो गया था।
NZ vs PAK Head to Head
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर पाकिस्तान का पड़ला भारी नज़र आता हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें से पाकिस्तान ने ने 17 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के हाथ 11 जीत लगी है।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)
फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
मोहम्मद रिजवान (wk), बाबर आजम (c), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines