PAK vs NZ: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 विश्वकप का रोमांच जारी है। आज पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर मैच शुरू होगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी मोहम्मद हारिस ने बड़ा बयान दिया है।
मोहम्मद हारिस ने साफ किया है कि वो किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ने वाले. उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि गेंदबाजी करने वाला सामने कितना बड़ा खिलाड़ी है।
मोहम्मद हारिस ने ESPNCricinfo से बातचीत में कहा कि ‘मेरा खेल ऐसा है कि मैं हर एक गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक शॉट खेल सकता हूं। मैं ये नहीं देखता हूं कि सामने गेंदबाज कौन है, चाहे वो रबाडा हो, नॉर्किया या जो कोई भी गेंदबाजी कर रहा हो. मैं अपने आप और अपनी ताकत पर भरोसा करता हूं।’
मैं हर क्रम पर खेलने को तैयार हूं- हारिस
मोहम्मद हारिस ने आगे कहा कि ‘हर किसी को इस टीम में अपनी एक भूमिका दी गई है और उनको इसे निभाना होता है। मुझे जिस भी बल्लेबाजी क्रम पर खेलने बोला जाएगा, उसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं। जब कभी भी मैं हवा में शॉट्स खेलता हूं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ उसे लगाता हूं और भरोसा होता है कि मैं उसे बाउंड्री के पार पहुंचा ही दूंगा। जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम को जीत दिलाते हैं तो काफी अच्छा लगता है।’
सेमीफाइनल में पहुंचने से हमें आत्मविश्वास मिला- हारिस
सेमीफाइनल में टीम की एंट्री पर हारिस ने कहा कि हमें आत्मविश्वास मिला है, अब जरूरत है कि हमने जो लय हासिल की है, इसे बनाए रखें। हमारे अंदर अब काफी ज्यादा आत्मविश्वास आ चुका है। हम यहां पर ट्राई सीरीज को जीतकर आए थे और इससे हम सभी को काफी ज्यादा विश्वास मिला था।’
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
53 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines