नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद अफरीदी चौंकाने वाले फैसले ले रहे हैं। हाल ही पीसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 जनवरी से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज के लिए 21 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में छह नए खिलाड़ी शामिल थे।
फखर जमां और हारिस सोहेल शामिल
इसके बाद पीसीबी ने मोहम्मद हसनैन को इस लिस्ट में शामिल कर खिलाड़ियों की कुल संख्या 22 कर दी। अब शाहिद अफरीदी ने शुक्रवार को इसमें दो खिलाड़ी और एड कर दिए। शाहिद ने ट्वीट कर कहा- हमने फखर जमां और हारिस सोहेल को आज उनके फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद न्यूजीलैंड की संभावित सूची में शामिल किया है। दोनों पाक कप में भी खेल रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं। इस टीम में फिक्सिंग के मामले में फंसे शारजील खान भी शामिल किए गए हैं। वह लगभग 6 साल बाद वापसी कर रहे हैं।
और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1608756751247245312?cxt=HHwWgIDUgbzvudMsAAAA
कुल 24 हुई खिलाड़ियों की संख्या
शाहिद के इस ऐलान के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ संभावित खिलाड़ियों की कुल संख्या 24 हो गई है। समझ से परे है कि इतने खिलाड़ियों को शामिल कर शाहिद अफरीदी क्या संदेश देना चाहते हैं। चीफ सलेक्टर बनने के बाद शाहिद ताबड़तोड़ फैसले लेते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार खबर है कि वह इस मामले में कप्तान बाबर आजम की भी सलाह नहीं मान रहे हैं।
और पढ़िए–PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी
नजम सेठी ने बताई वजह
शाहिद को नजम सेठी के अध्यक्ष बनने के बाद चीफ सलेक्टर बनाया गया था। नजम सेठी ने अफरीदी को मुख्य चयनकर्ता के रूप में चुनने के कारण पर बात की है। पाकिस्तान क्रिकेट के यूट्यूब चैनल पर एक इंटव्यू में नजम सेठी ने खुलासा करते हुए कहा- शाहिद अफरीदी व्यस्त व्यक्ति हैं। हमने काफी प्रयास के बाद उन्हें मना लिया। मैं उनका आभारी हूं कि वह सहमत हो गए। वह समझ गए कि काम करने की जरूरत है। शाहिद आक्रामक है। उसका दृष्टिकोण बहुत ईमानदार है। नजम सेठी ने आगे कहा- खेल में हार और जीत होगी, लेकिन हम डरपोक दृष्टिकोण के साथ आगे नहीं बढ़ सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
6 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines