नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन गदर मचा दिया। पाकिस्तान को मिले 319 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे सरफराज ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए खतरनाक बल्लेबाजी की। उन्होंने एक के बाद एक कई दमदार शॉट खेल न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। सरफराज ने दूसरी पारी में इतना खतरनाक छक्का ठोका कि न्यूजीलैंड के खेमे में सनसनी मच गई। ये नजारा 64वें ओवर में देखने को मिला।
ब्रेसवेल की गेंद पर जड़ा खतरनाक छक्का
पहली गेंद डालने के बाद जैसे ही माइकल ब्रेसवेल ने दूसरी गेंद डाली, सरफराज मानो पहले से ही तैयार बैठे थे। उन्होंने घुटना मोड़ा, बल्ला घुमाया और स्लॉग स्वीप में इतना खतरनाक छक्का कूटा कि स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1611313625809190917?cxt=HHwWioDUgZTNxNwsAAAA
कराची के नेशनल स्टेडियम में बैठे नन्हे फैंस भी सरफराज के इस छक्के को देख खुश हो गए। वे स्टेंड्स से उन्हें चीयर करने लगे। सरफराज अहमद ने पहली पारी में 78 रन जड़े थे। जबसे टीम में उनकी वापसी हुई है तबसे वह धुआंधार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान को मिला 319 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 449 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 408 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 277 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड ने 319 रनों का टार्गेट दिया है। सरफराज अहमद शतक के करीब हैं, जबकि आगा सलमान दूसरे छोर पर डटे हैं। फिलहाल तीसरा सेशन चल रहा है और पाकिस्तान को करीब 100 रन बनाने हैं। मैच रोमांचक मोड़ पर है, देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले का क्या नतीजा निकलता है।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines