नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ। पहले मैच में 20 साल के बल्लेबाज सईम अयूब ने तूफान मचाकर अपनी प्रतिभा साबित कर दी। सईम चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और आते ही बल्ले का मुंह खोल दिया। उन्होंने 28 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 167.86 की स्ट्राइक रेट से 47 रन कूट डाले। इस दौरान सईम ने ईश सोढ़ी की गेंद पर इतना करारा छक्का कूटा कि गेंदबाज बस देखता ही रह गया।
10वें ओवर में कूटा कड़क छक्का
ये नजारा 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला। सोढ़ी गेंद डालने आए तो सईम ने घुटना मोड़ा और क्रीज पर बैठे-बैठे मिडविकेट के ऊपर से कड़क छक्का ठोक सोढ़ी के होश उड़ा डाले। शानदार बल्लेबाजी कर रहे सईम हालांकि अर्धशतक से चूक गए। उन्हें 12वें ओवर में चेड वॉउज ने रनआउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
और पढ़िए – ‘ऋषभ पंत मजबूत…’, निकोलस पूरन ने अपने एक्सीडेंट का अनुभव साझा कर चैंपियन को दिया मोटिवेशन
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1646921229771874306?cxt=HHwWhIDRmb-IhdstAAAA
और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs SRH: हैदराबाद ने कोलकाता को दी शिकस्त, शतक जड़कर छाए हैरी ब्रूक
सईद अनवर जैसा बनने की कोशिश
सईम ने इस सीरीज से पहले कहा था कि वह सईद अनवर जैसा बनने की कोशिश करेंगे। पहले ही वे अपने तेवर दिखा चुके थे। ऐसे में उनकी शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि अपना 100वां मैच खेलने उतरे कप्तान बाबर आजम 7 गेंदों में 2 चौके ठोक महज 9 रन बनाकर आउट हो गए।
वहीं मोहम्मद रिजवान 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर आए फखर जमां ने शानदार बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक 47 रन जड़े। वहीं निचले क्रम पर फहीम अशरफ ने 22, इमाद वसीम ने 16 और हारिस रऊफ ने 11 रन बनाकर टीम का स्कोर 182 रन पर पहुंचा दिया। कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए। एडम मिल्ने और बेंजामिन लिस्टर ने 2-2 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
31 mins agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
41 mins agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 hr agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
1 hr agoIPL 2027 से पहले CSK में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन और जैक एडवर्ड्स
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है मुंबई इंडियंस
2 hrs agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 hrs agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
3 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines