ODI World Cup 2023: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 35वां मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम पहले ही ओवर से धुआंधार पारी खेलनी शुरू कर दी। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का बल्ला आज एक बार फिर से बरसा है। रचिन रवींद्र इस विश्व कप शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। इस कड़ी में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवींद्र ने 108 रनों की तूफानी पारी खेलते हुए भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: रचिन रवींद्र ने World Cup में रचा इतिहास, 48 साल से कोई नहीं कर पाया ये कारनाम
रचिन ने कोहली को पछाड़ा
रचिन रविंद्र ने आज पाकिस्तान के खिलाफ इस विश्व का तीसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने इस विश्व कप का 5वां फिफ्टी प्लस स्कोर कर दिया है। उन्होंने करीब-करीब सभी टीमों के खिलाफ रचिन ने रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने के बाद उन्होंने विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने इस विश्व कप अभी तक 442 रन बनाए हैं। वहीं, रचिन रविंद्र ने कोहली को पीछे करते हुए 523 रन बना दिए हैं। हालांकि रचिन ने 8 मैचों में 523 रन बनाए हैं, जबकि कोहली ने अभी 7 मैच ही खेले हैं।
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: इंग्लैंड बिगाड़ सकता है ऑस्ट्रेलिया का समीकरण, सेमीफाइनल से पहले अहम मुकाबला
अब तीसरे स्थान पर विराट कोहली
इस पारी के साथ ही रचिन इस विश्व कप सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक खेले गए 7 मैचों में 545 रन बनाए हैं। रचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए कोहली को पीछे कर दिया है और दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
11 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
12 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
12 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
13 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines