हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पहले पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, दर्शकों में खुशी की लहर

विज्ञापन
pak vs nz 2nd Test

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ 6 जनवरी से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा, मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा ऐलान किया है, जिससे पाकिस्तान के दर्शकों में खुशी की लहर है, क्योंकि दूसरे टेस्ट के लिए दर्शकों को फ्री में स्टेडियम में एंट्री मिलेगी।

फ्री में मिलेगा दर्शकों को प्रवेश

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने फिर से क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो से छह जनवरी तक नेशनल बैंक क्रिकेट एरेना कराची स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए दर्शकों को फ्री में प्रवेश दिया जाएगा।

और पढ़िए –बल्लेबाज ने किया हवाई फॉयर, फील्डर ने हवा में उड़कर पकड़ लिया असंभव कैच, देखें Video

पीसीबी की तरफ से बताया गया है कि दूसरा टेस्ट मैच देखने के लिए इच्छुक दर्शकों को प्रवेश के लिए अपना मूल सीएनआईसी या बी फॉर्म लाने की जरूरत होगी। यह फॉर्म दिखाने के बाद उन्हें स्टेडियम में फ्री में एंट्री मिल जाएगी, जिसके बाद वह वह किसी भी स्टैंड में बैठकर फ्री में मैच देख सकेंगे।

और पढ़िए –लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे सौरव गांगुली, कुछ बड़ा करने वाले हैं दादा, देखिए Video

दर्शकों के लिए खुशखबरी

बताया जा रहा है कि पीसीबी ने यह फैसला क्रिकेट देखने के लिए दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिहाज से लिया है, ताकि भविष्य में पाकिस्तान में फिर क्रिकेट स्डेटियम भरे नजर आ सके। पीसीबी ने साथ ही यह भी कहा कि दर्शकों के लिए गरीब नवाज पार्किं ग एरिया से स्टेडियम के बीच शटल चलाई जाएंगी। जिससे पाकिस्तान में खुशी की लहर है।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था। जबकि अब दूसरा टेस्ट मैच 6 जनवरी से शुरू होगा। बता दें कि पाकिस्तान में फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है, न्यूजीलैंड से पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान का दौरा किया था।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें