नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 9 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की अंतरिम राष्ट्रीय चयन समिति ने बुधवार को टीम का ऐलान कर दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग मैचों के लिए चयन समिति ने 21 संभावित खिलाड़ियों का नाम दिया है। तीन वनडे 9, 11 और 13 जनवरी को नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना में खेले जाएंगे। चयनकर्ता पाकिस्तान कप के समापन के बाद और दूसरे टेस्ट के दौरान 16 सदस्यीय टीम की घोषणा करेंगे, जो 2-6 जनवरी से खेला जाएगा।
करीब 6 साल बाद वापसी करेंगे शारजील खान
जनवरी 2017 में अपना 25वां और अंतिम वनडे खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शारजील खान का नाम रखा गया है, जबकि 2019 में यूएई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे खेलने वाले शान मसूद को भी संभावितों की सूची में शामिल किया गया है। शारजील स्पॉट फिक्सिंग विवाद के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे थे। उनमें और पीसीबी के बीच कई सालों तक ठनी रही है।
और पढ़िए – AUS vs SA: कौन है परफेक्ट बल्लेबाज? डेविड वार्नर ने लिया इन खिलाड़ियों का नाम
https://twitter.com/TheRealPCBMedia/status/1608117855865774080?cxt=HHwWgIC9ve6ql9EsAAAA
छह खिलाड़ियों को पहली बार मिला कॉल
चयनकर्ताओं ने छह खिलाड़ियों को शामिल किया है जिन्होंने अभी तक एकदिवसीय मैच नहीं खेला है। इनमें अबरार अहमद, आमेर जमाल, इहसानुल्लाह, कामरान गुलाम, कासिम अकरम और तैय्यब ताहिर का नाम शामिल है। नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल फखर जमां, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी और जाहिद महमूद का नाम संभावित सूची में नहीं है। मोहम्मद हसनैन भी इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इसके बाद संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट 22 हो गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी पीसीबी के चीफ सलेक्टर बनने के बाद एक के बाद एक ताबड़तोड़ फैसले लेते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए – बल्लेबाज ने मारा 98 मीटर का छक्का, अगली ही गेंद पर बॉलर ने इस तरह लिया बदला, देखें Video
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे की संभावित टीम:
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आमेर जमाल, हारिस रऊफ, हसन अली, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, कासिम अकरम, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहनवाज दहनी, शान मसूद, शारजील खान और तैयब ताहिर, मोहम्मद हसनैन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
5 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
6 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
6 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines