PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने एक बार फिर से बेहतरीन खेल दिखाकर जीत दर्ज की। ये उनकी इस सीरीज की लगातार चौथी जीत थी। इसके साथ टीम ने सीरीज पर 4-0 से कब्जा तो जमाया ही साथ ही वनडे रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंच गई।
बाबर आजम ने खेली शानदार पारी
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने शुरुआत में ही फखर जमां का विकेट गंवा दिया। वहीं 17वें ओवर में मसूद भी चलते बने। इसके बाद बाबर आजम ने 107 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने पहले मोहम्मद रिजवान के साथ वहीं बाद में आगा सलमान के साथ शानदार साझेदारी की। जिसके चलते टीम का स्कोर 334 रनों तक पहुंचा।
और पढ़िए – विराट कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे 12 रन
न्यूजीलैंड की टीम ने लगातार गंवाए विकेट
325 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही सहज नहीं दिखी। पहले पावरप्ले में विल यंग और टॉम ब्लंडल के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौटे। इनके आउट होने के बाद डेरेल मिशेल और टॉम लैथम ने जरूर पारी को संभाला, मगर इनके आउट होते ही विकेट गिरने का सिलसिला फिर शुरु हुआ। जिसके चलते टीम सिर्फ 232 रन बना पाई और 102 रनों से हार गई।
पाकिस्तान बनीं नंबर 1 वनडे टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम 106 अंक के साथ पांचवे नंबर पर थी। लेकिन इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान ने 7 अंक हासिल किए और वह 113 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। उसने ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को पछाड़ दिया है।
आईसीसी की रैंकिंग के हिसाब से भारत और ऑस्ट्रेलिया के भी 113 प्वाइंट है लेकिन पाकिस्तान ने कम मैच खेले हैं इसी लिए उसकी पोजीशन नंबर 1 है। हालांकि पाक को अपना ताज संभालने के लिए अगला मैच भी जीतना होगा। वनडे वर्ल्ड कप से पहले ये पाकिस्तान के लिए बड़ी उपलब्धि है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines