PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन कराची के स्टेडियम में हो रहा है। इसमें टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और न्यूजीलैंड की पहले ही ओवर में हालत खराब कर दी। टीम के युवा गेंदबाज नसीम शाह ने मैच की छठी गेंद पर ही शानदार ओपनर डेवोन कॉन्वे को क्लीन बोल्ड कर दिया।
नसीम शाह की गेंद पर चित्त हो गए डेवोन कॉन्वे
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की तरफ से पहला ओवर नसीम शाह करने आए। उन्होंने पहली चार गेंदों पर फिन एलेन को हैरान कर दिया वहीं पांचवी गेंद पर एलेन ने एक रन ले लिया और स्ट्राइक पर डेवोन कॉन्वे आ गए। कॉन्वे को नसीम ने खतरनाक यॉर्कर डाली जिसके लिए वे बिल्कुल भी तैयार नहीं थे और गेंद उनके पैर के बीच में से निकल कर सीधे स्टंप में घुस गई। इस विकेट को और गेंद की रफ्तार देखकर हर कोई हैरान रह गया और नसीम शाह का फैन हो गया।
और पढ़िए – Naseem Shah ने फेंकी तूफानी यॉर्कर…बल्लेबाज को नहीं मिला हिलने का मौका, देखें
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), टॉम लैथम (w), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ़
दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण सीरीज
वर्ल्ड कप इस साल भारत में हो रहा है ऐसे में न्यूजीलैंड के पास सब कांटिनेंट में अपनी टीम को परखने का सुनहरा मौका है। वहीं पाकिस्तान की टीम अपना सही कांबिनेशन तलाशने के लिए उतरेगी। इन दोनों ही टीमों के बीच सीरीज के सारे ही मैच कराची में ही होंगे ऐसे में इस शुरुआती मैच में टीम को पिच का भी हिसाब लग जाएगा। साल 2019 के वनडे विश्व कप की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से आगे थी। न्यूज़ीलैंड का सफर प्वाइंट्स टेबल में चौथे नम्बर पर रहकर खत्म हुआ था। जबकि पाकिस्तान की टीम पांचवे नंबर पर थी।
और पढ़िए – नसीम शाह ने खतरनाक गेंद से किया Bracewell का शिकार, उड़ा डाली गिल्लियां
PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव ?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।
PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग ?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
11 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
12 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
45 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines