नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं। पाकिस्तान के लिए फखर जमां और इमाम उल हक ओपनिंग कर रहे हैं और इस स्लॉट को लेकर खींचतान जारी है। जहां फखर कह चुके हैं कि वे ओपनिंग में बाबर-रिजवान से बेहतर हिट कर सकते हैं तो वहीं अब रिजवान ने भी अब नई बहस छेड़ दी है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने वनडे में नंबर 5 पर खेलने को लेकर चिंता और निराशा जताई है।
नंबर 4 पर उतारने का सुझाव
रिजवान को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के दौरान 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। हालांकि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है और अब तक दो मैचों में 96 रन बना चुके हैं। इसके बावजूद उनका बल्लेबाजी क्रम चर्चा का विषय बन रहा है। राशिद लतीफ सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान टीम प्रबंधन को चौथे नंबर पर रिजवान को उतारने का सुझाव दिया है।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘आखिरी के ओवरों में हम’ रोमांचक हार पर क्या बोले एमएस धोनी?
मैं चौथे नंबर पर खेलना चाहता हूं, लेकिन मेरी इच्छा से कोई फर्क नहीं पड़ता
रिजवान ने 3 मई को होने वाले तीसरे मैच से पहले सोमवार केा कराची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात की। उन्होंने कहा- निजी तौर पर मैं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश नहीं हूं। मैं चौथे नंबर पर खेलना चाहता हूं, लेकिन मेरी इच्छा से कोई फर्क नहीं पड़ता। अंतिम फैसला कप्तान और कोच का है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा- मैंने इसकी शिकायत किसी से नहीं की है। यह अनिवार्य नहीं है कि खिलाड़ी जो चाहता है उसे मिल जाए। रिजवान ने वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 20 पारियों में 43.85 की औसत से 742 रन बनाए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: इस सीजन का सबसे लंबा छक्का किसने लगाया? देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट
आलोचकों को सलाम
हालांकि बाबर-रिजवान को अपनी बैटिंग को लेकर कई बार आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। रिजवान ने इस पर कहा- “आलोचकों को सलाम। अगर वे पाकिस्तान के बारे में सोचते हैं तो अच्छा है क्योंकि रचनात्मक आलोचना हमारे खेल को आगे ले जाएगी।” “हम इस साल विश्व कप में जा रहे हैं। विश्व कप 20 खिलाड़ियों के लिए नहीं है, इसमें मीडिया सहित सभी शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दबाव के बारे में है और हम इसे संभालने के आदी हैं।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines