नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान से कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे वनडे मुकाबले में सामने आया। यहां न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा के ऐसे पीछे पड़े कि उन्हें आउट करके ही दम लिया। इस दौरान हेनरी ने अविश्वसनीय कैच लपककर क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर दिया।
41वें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा 41वें ओवर में देखने को मिला। हेनरी ने इस ओवर की चौथी गेंद डाली तो सामने खड़े बाबर आजम ने स्ट्रेट ड्राइव खेलनी चाही, लेकिन बॉल नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े स्टंप से टकरा गई। इधर, सलमान क्रीज छोड़कर काफी आगे जा चुके थे। स्टंप से बॉल टकराने के बाद हेनरी ने तुरंत उठाई और दौड़कर स्टंप उखाड़ लिया। हालांकि यहां उनसे बचकानी चूक हो गई। वह बॉल लगाने से पहले ही स्टंप उखाड़ ले भागे। हालांकि वे कामयाब नहीं हो सके और अंपायर ने सलमान को नॉटआउट करार दे दिया।
और पढ़िए – सचिन तेंदुलकर ने पत्नी और बेटी संग गांव में मनाया अपना 50वां जन्मदिन, अर्जुन को किया मिस
हेनरी ने बॉल पर नजरें गड़ाकर रखीं
इसके बाद छठी गेंद पर सलमान खुद स्ट्राइक पर आ गए। हेनरी ने जैसे ही ओवर की लास्ट बॉल डाली, सलमान बॉल को जज नहीं कर पाए और हल्का शॉट लगाने की गलती कर बैठे। बॉल ने जैसे ही बल्ले को छूआ, ये उछली और हेनरी ने दौड़ और डाइव लगाकर अद्भुत कैच पकड़ लिया। हेनरी ने बॉल पर नजरें गड़ाकर रखीं और आखिरकार वे सलमान को आउट करने में सफल रहे। हेनरी का ये शानदार कैच देखकर कमेंटेटर भी दंग रह गए। सलमान अली ने 46 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक कुल 58 रन जड़े। बाबर आजम ने शानदार सेंचुरी ठोक 107 रन बनाए। शान मसूद 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निचले क्रम पर 7 गेंदों में 23 रन ठोक पाकिस्तान का स्कोर 334 रन पहुंचा दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
59 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines