PAK vs NZ: Naseem Shah ने फेंकी आग उगलती गेंद...टॉम लैथम का खेल हो गया, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Tom Latham lbw bowled Naseem Shah
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ live score Tom Latham lbw bowled Naseem Shah
PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कराची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत के बाद पहला झटका लग चुका है। ओपनर टॉम लैथम को तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपना शिकार बनाया।
Shapes back in and given leg before! 🎯
It's been some spell from @iNaseemShah after lunch 🔥#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/KIPlJ7BQ9C
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) January 2, 2023
पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने 37वें ओवर में पहली सफला दिलाई। टॉम लैथम नसीम की आग उगलती गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और गेंद सीथा पैड पर जा लगी। लिहाजा अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी की और बल्लेबाज को पवेलियन वापस लौटना पड़ा। टॉम लैथम ने 100 गेंदों का सामना किया और 9 चौकों की मदद से 71 रन बनाए।
और पढ़िए – PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पहले पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, दर्शकों में खुशी की लहर
न्यूजीलैंड की टीम ने 41 ओवर का खेल होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। टैम लॉथम 71 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर डेवोन कॉन्वे 84, जबकि केन विलियसन 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने पहली सफलता दिलाई है।
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: