PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में शतक पूरा कर लिया है। इस शतक के साथ वह साल 2023 में टेस्ट फॉर्मेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड है। कराची टेस्ट मैच के पहले दिन 120 रनों की नाबाद पारी के साथ ही उन्होंने अपने करियर का चौथा शतक जमाया है।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1609842788752887808?s=20&t=tqsyTgaYslyNZYUcoOVtDA
पिछले मैच में बनाए थे 92 रन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 92 रनों की पारी खेली थी, लेकिन वह शतक से चूक गए थे। पिछले टेस्ट में शतक से चूकने वाले कॉन्वे ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जमकर खबर ली और टेस्ट करियर का चौथा शतक बना डाला।
और पढ़िए – लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आ रहे सौरव गांगुली, कुछ बड़ा करने वाले हैं दादा, देखिए Video
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1609841285766213632?s=20&t=tqsyTgaYslyNZYUcoOVtDA
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट लाइव स्कोर
डेवोन कॉन्वे ने इस वक्त 120 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 179 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान 16 चौके और 1 छक्का भी लगाया। कॉन्वे के साथ केन विलियमसन 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 226 रन बना लिए हैं। कुल 59 ओवर फेंके जा चुके हैं।
https://twitter.com/MarathiMSDians/status/1609851105676234756?s=20&t=tqsyTgaYslyNZYUcoOVtDA
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
और पढ़िए – आउट या नॉट आउट ? इस कैच पर मच गया बवाल, देखें Video
https://twitter.com/mxaliya1x/status/1609823515452096513?s=20&t=tqsyTgaYslyNZYUcoOVtDA
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट, राहुल-जायसवाल रहे फ्लॉप
3 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
41 mins agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
8 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
8 hrs agoमंधाना-प्रतिका की जोड़ी ने रचा इतिहास, मिताली-हरमनप्रीत का रिकॉर्ड तोड़ा
9 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
10 hrs agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
10 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
11 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines