PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन की शुरुआत में ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने ईश सोढ़ी को क्लीन बोल्ड कर दिया। नसीम शाह की खतरनाक गेंद पर बल्लेबाज गच्चा खा गया और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। आउट होने के बाद ईश सोढ़ी हैरान-परेशान दिखे
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1610142647028531200?s=20&t=gTXeSXDAIYC0wWg3ztn0iQ
और पढ़िए –12 साल बाद वापसी करने वाले 31 साल के गेंदबाज ने मचाई तबाही…पहले ओवर में ली हैट्रिक…चटका डाले 6 विकेट
इस तरह आउट हुए ईश सोढ़ी
दरअसल, नसीम शाह ने गुड लेंथ गेंद फेंकी थी, जिसे सोढ़ी को डिफेंड करने गए थे। लेकिन जब तक उनका बल्ला आता गेंद निकल चुकी थी। जब गेंद विकेट पर लगी तो बेल्स काफी दूर जा गिरी। यह देखकर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी औऱ पाकिस्तान की पूरी टीम ने जश्न मनाया।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 340 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर टॉम ब्लंडेल 51 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका साथ कप्तान टिम साउदीस 9 रन बनाकर दे रहे हैं। पाकिस्तान के लिए दूसरे दिन नसीम शाह ने ईश सोढ़ी को पवेलियन भेजा। वह क्लीन बोल्ड हुए।
और पढ़िए –BCCI ने कड़े किए मापदंड, आईपीएल के एक सीजन के प्रदर्शन से नहीं मिलेगी इंडिया की कैप
पहले दिन डेवोन कॉन्वे ने लगाया था शतक
पहले दिन न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम ने 71 और डेवोन कॉन्वे ने 122 रनों की शानदार पारी खेली थी। इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान ने मैच में वापसी की 8 विकेट चटका लिए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान– अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, हसन अली, नसीम शाह, मीर हमजा, अबरार अहमद
न्यूजीलैंड– टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, टिम साउथी (c), मैट हेनरी, एजाज पटेल.
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines